Headlines

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- ‘आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे…’


एसआईआर के मुद्दे और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है. नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार (12 अक्टूबर) को कहा कि ज्ञानेश कुमार के मैसैज आते हैं. वो भी प्रेस कॉन्फ्रेंस देख ऱहे हैं. राहुल गांधी ने आगे कहा कि आप (ज्ञानेश कुमार) अप्रूवर बन जाइए. आपने गलती की है. रिजाइन करके हट जाइए. हो सकता है हम तब भी आपको माफ कर दें.

राहुल गांधी ने कहा कि मेरा मैसेज है कि आप अप्रूवर बन जाइए क्योंकि आप मुख्य अपराधी नहीं हैं. आपने गलती की है फिर भी हम आपको छोड़ सकते हैं. हम जानते हैं कि आप पर दबाव है. उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों को माफ करते हैं, हम क्रूर लोग नहीं हैं. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वोट चोरी के लिए पिछले 4-5 दिनों से पब्लिक मूवमेंट चला रही है, जबकि रेसिस्टेंस बहुत पहले से थी और ये 10-12 साल से थी लेकिन अब सामने आ रहा है.

 

संतोष सिंह पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय है. एबीपी न्यूज में नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर फोकस रहता है. एबीपी न्यूज से पहले इनशॉर्ट्स में बतौर 5 साल सब एडिटर सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. साल 2015 में जागरण कॉलेज ऑफ मास कम्युनिकेशन से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया है. संपर्क करें- santosh.jimmc@gmail.com, एक्स हैंडल- https://x.com/SantuPal000

Read More



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *