मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष और तनाव के बीच गुरुवार (8 अक्टूबर, 2026) को सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित एयरपोर्ट तेज धमाकों से थर्रा गया. रियाद एयरपोर्ट पर हुए धमाकों को लेकर यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी के एयरपोर्ट की तरफ बैलिस्टिक मिसाइल दागी है.
धमाके के बाद एयरपोर्ट पर खड़े एक विमान से धुआं उठता हुआ भी देखा गया. वहीं, इस घटना के बाद से रियाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशंस बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं.
धमाके के डेढ़ घंटे पहले एयरपोर्ट पर आखिरी फ्लाइट हुई थी लैंड और टेकऑफ
रॉयटर्स ने एक चश्मदीद और घटना की जानकारी रखने वाले तीन लोगों के हवाले से रिपोर्ट किया कि रियाद एयरपोर्ट पर खड़े एक विमान से धुआं निकलता हुआ देखा गया. फ्लाइट-ट्रैकिंग सर्विस फ्लाइटरडार24 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर बताया कि रियाद एयरपोर्ट को एक बार फिर से बंद कर दिया है. रियाद एयरपोर्ट पर इस धमाके से 80 मिनट से ज्यादा पहले आखिरी फ्लाइट लैंड हुई थी, जबकि 90 मिनट से ज्यादा पहले आखिरी फ्लाइट ने टेकऑफ किया था.
Footage shows a massive plume of smoke rising from King Khalid International Airport in Riyadh, Saudi Arabia. It is now the most disrupted airport in the world, Ansarallah ballistic missile attacks are becoming a daily occurrence. https://t.co/JwD3ouVNd6
— MoloMonitor 🇮🇹 (@MoloWarMonitor) October 8, 2026
यह घटनाक्रम हूतियों के सऊदी अरब के खिलाफ अभियान में एक महत्वपूर्ण बढ़ोत्तरी को दिखाता है. यमन का सिविल वॉर पिछले कई सालों तक करीब निष्क्रिय रहने के बाद व्यापक US-ईरान युद्ध के बीच एक बार फिर से तेज हो गया है.
हूतियों ने सऊदी एयरस्पेस को लेकर दी धमकी
हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने रियाद एयरपोर्ट की तरफ बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की थी. वहीं, धमाके के बाद हूतियों ने धमकी देते हुए कहा कि वह सऊदी अरब के एयरस्पेस को बंद करने तक की परिस्थिति को पैदा कर सकता है.
रियाद की तरफ से यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकर के प्रति वफादार सुरक्षा बलों का समर्थन किए जाने के बाद हूतियों ने सऊदी अरब के शहरों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए अपने हमले तेज किए हैं. हालांकि, सऊदी सरकार ने इस हमले और एयरपोर्ट के संचालन में आई परेशानी को लेकर फिलहाल किसी तरह की टिप्पणी नहीं की है. इसके अलावा, हूतियों ने इलाके की एयरलाइंस और एयरपोर्ट्स को भी चेतावनी दी है.
यह भी पढ़ेंः BLA और TTP के हमलों से पाक सेना त्रस्त, रिटायर्ड सैनिकों को वापस आने का आदेश
