प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन में GEN-Z प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें हटाने पर विवाद हो गया है. रेहान ने जबरन फोटो हटाने का आरोप लगाया. इस पर बारामती की सांसद सुप्रिया सुले की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि किसी की मां राजनीति में हो तो उस बच्चे का उससे क्या लेना देना है.
सुप्रिया सुले ने कहा, “आप हमसे लड़िए न. हमारे बच्चों पर आप क्यों गुस्सा हो रहा हैं, उनसे क्यों नाराज हो रहे हैं. रेहान एक टैलेंटेड फोग्राफर हैं. उनका खुद का इंडिपेंडेंट एग्जिबिशन था. जिस तरह से उनके फोटोज निकाले गए, यह बहुत-बहुत गलत है. एक सशक्त लोकतंत्र में हर एक आर्टिस्ट को, हर भारतीयों को सांस लेने का, भाषण करने का और फोटो लगाने का अधिकार भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर साहब ने संविधान में दिया है. जो इस बच्चे के साथ हो रहा है, वो पूरी तरह से गलत है, मैं उसका खंडन करती हूं और संविधान के खिलाफ है.”
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली की बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी है. हाल ही में दिल्ली की सड़कों पर जो विरोध प्रदर्शन हुए थे, रेहान वाड्रा ने उसे कैमरे में कैद किया था और फोटो एग्जीबिशन के जरिए उसे दिखाना चाहते थे. इस पर बीकानेर हाउस की मैनेजमेंट ने आपत्ति दर्ज कराई.
#BREAKING | प्रियंका के बेटे की फोटो प्रदर्शनी पर विवाद, दिल्ली प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें हटाने का आरोप @romanaisarkhan | @mohitrajdubey | https://t.co/SMm0dUypVm #RehanVadra #Congress #PriyankaGandhi #ABPNews https://t.co/nYOY3aI7p3
— ABP News (@ABPNews) October 22, 2026
रेहान वाड्रा ने एबीपी न्यूज़ से क्या कहा?
रेहान वाड्रा ने एबीपी न्यूज़ को फोन पर बताया कि पिछले एक साल में उन्होंने ये तस्वीरें खींची थीं. इसमें दिल्ली के यूथ मूवमेंट की तस्वीरें थीं. उन्होंने कहा, “मैंने बीकानेर हाउस की पॉलिसी पढ़कर जिन जिन फोटो में पॉलिटिकल स्लोगन थे, पॉलिटिकल लीडर थे वो मैंने नहीं डाले थे. फिर भी इन्होंने मेरे एग्जीबिशन के एक दिन पहले बताया कि सारे हटाने पड़ेंगे…कल तीन बजे एग्जीबिशन खुलने के चार घंटे पहले उन्होंने बोल दिया कि ये सारे हटाने पड़ेंगे.”
रेहान वाड्रा ने आगे कहा, “बीकानेर हाउस की मैंनेटमेंट ने उन्हें बताया कि ये पॉलिटिकल कंटेंट है. मैंने बोला कि पॉलिटिकल स्लोगन वगैरह तो मैंने हटा दिया है. उन्होंने बोला कि बाहर जो अभी स्थिति है उसकी वजह से पॉलिटिकल कंटेंट है. मुझे आधे घंटे का टाइम दिया और कहा कि अगर फोटो नहीं हटाया तो बुकिंग कैंसिल हो जाएगी और बिल्डिंग सील हो जाएगी.”
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
