Headlines

रोहित शर्मा पर चढ़ा ‘ऐसी मेरी वाइब’ का खुमार, गाने के हुक स्टेप पर जमकर किया डांस


कुणाल खेमू की अपकमिंग फिल्म ‘वाइब’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है. ‘वाइब’ ऑडियंस के लिए बहुत सारा उत्थल-पुथल, एक्शन, ह्यूमर और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट्स लेकर आने वाली है. इसकी झलक हाल ही में रिलीज़ हुए इसके मच अवेटेड ट्रेलर में भी देखी गई है. फिल्म के ट्रेलर के बाद अब इसके गाने ‘ऐसी मेरी वाइब’ ने भी लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है. इस गाने का क्रेज अब क्रिकेट की दुनिया तक पहुंच गया है. क्रिकेटर रोहित शर्मा भी इस गाने के हुक स्टेप पर डांस करते दिखाई दिए हैं.

हुक स्टेप पर रोहित शर्मा ने किया डांस

रोहित शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह ‘ऐसी मेरी वाइब’ गाने के हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि रोहित सिर्फ खुद डांस नहीं कर रहे, बल्कि अपने आसपास मौजूद लोगों को भी इस गाने के स्टेप सिखाते दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Netflix Trending: इस वीकेंड नेटफ्लिक्स पर गर्दा उड़ा रहीं ये 9 फिल्में-सीरीज

यहां देखें रोहित शर्मा का डांस:

रोहित का यह वीडियो सामने आने के बाद साफ है कि ‘ऐसी मेरी वाइब’ का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. गाने का हुक स्टेप भी लोगों के बीच पसंद किया जा रहा है.

कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव का डांस

‘ऐसी मेरी वाइब’ एक हाई-एनर्जी और अपबीट गाना है. इसमें कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव शानदार डांस करते नजर आते हैं. गाने के रिलीज होने के बाद से ही इसका हुक स्टेप लोगों का न सिर्फ पसंद आ रहा है बल्कि फैंस इसे कॉपी करते भी दिख रहे हैं. अब रोहित शर्मा के इस वीडियो ने गाने को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. सोशल मीडिया पर भी फैंस रोहित को इस अंदाज में देखकर काफी पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ऑफिसर बनना चाहते थे जयदीप अहलावत, जानें- क्यों ‘दृश्यम 3’ एक्टर का सपना नहीं हुआ पूरा

एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है ‘वाइब’

फिल्म ‘वाइब’ की बात करें तो यह एक हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी फिल्म है. फिल्म को कुणाल खेमू ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसमें कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यूटेंट वंशिका धीर लीड रोल में नजर आएंगे.

फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें एक्शन, कॉमेडी और कई ट्विस्ट देखने को मिले हैं. अब फिल्म के गाने भी फिल्म की रिलीज से पहले माहौल बनाने में लगे हैं. ‘वाइब’ को कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाया गया है. ‘वाइब’ 18 सितंबर 2026 को थिएटर में रिलीज होगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *