Headlines

लखनऊ और राजस्थान के बीच बड़ी ट्रेड डील, बदल गई मोहम्मद शमी और सैम कर्रन की टीम


आईपीएल 2027 के लिए एक और बड़ी ट्रेड डील हुई है. यह डील लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुई है. दरअसल, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिनर एम. सिद्धार्थ अब लखनऊ से राजस्थान रॉयल्स में चले गए हैं. वहीं इंग्लिश ऑलराउंडर सैम कर्रन राजस्थान ने लखनऊ सुपर जायंट्स में आए हैं. इनकी सैलरी भी कम की गई है. आईपीएल ने खुद इस ट्रेड डील की जानकारी दी है.

अनुभवी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल 2027 सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) का प्रतिनिधित्व करेंगे. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से ट्रेड किया गया है. शमी की आईपीएल सैलरी में भी कटौती हुई है. वह लखनऊ में 10 करोड़ रुपये में खेल रहे थे, लेकिन आईपीएल 2027 के लिए राजस्थान में उनकी सैलरी 8 करोड़ रुपये होगी. शमी अपनी शानदार गेंदबाजी से राजस्थान के गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूत करेंगे. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अब तक 132 आईपीएल मैचों में 145 विकेट लिए हैं.

75 लाख में सिद्धार्थ और 2.4 करोड़ रुपये में सैम कर्रन

अपनी सटीक गेंदबाजी और नियंत्रण के लिए मशहूर बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ भी 75 लाख रुपये की मौजूदा कीमत पर लखनऊ से राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए हैं. वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कर्रन को भी राजस्थान रॉयल्स से 2.4 करोड़ रुपये की मौजूदा कीमत पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने लिया है. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक 59 विकेट लिए हैं और 997 रन बनाए हैं. अपनी विविधताओं और दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता के लिए जाने जाने वाले कर्रन टीम को बहुमूल्य गहराई और बहुमुखी प्रतिभा प्रदान करते हैं.

यह भी पढ़ें- 

एमएस धोनी ने IPL से लिया संन्यास, CSK के बने मेंटॉर; फ्रेंचाइजी ने किया एलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *