Headlines

‘लड़ाई जारी रहेगी…’, पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल


दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वहीं देर शाम हिरासत से छूटने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा “इंकलाब जिन्दाबाद. पुलिस ने छोड़ दिया. लड़ाई जारी रहेगी. ज्ञानेश कुमार को इस्तीफ़ा देना होगा. वोट चोरी बंद करनी पड़ेगी.”

दरअसल, एसआईआर में गड़बड़ी और कथित वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से बड़ा प्रदर्शन किया गया. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल होने का ऐलान किया था. सीजेपी के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिरासत में ले लिया था.

‘आपने हमें एक बार फिर…’, CJP प्रोटेस्ट पर ये बोल गईं नूपुर शर्मा

अरविंद केजरीवाल के साथ ये लोग किए गए थे डिटेन

आपको बता दें कि सीजेपी के प्रोटेस्ट में जा रहे पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल समेत आप नेता संजय सिहं, सौरभ भारद्वाज, समेत अन्य कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. बताते चलें कि सीजेपी के जंतर-मंतर में प्रदर्शन में शामिल होने ऐलान अरविंद केजरीवाल ने किया था.याद हो कि केजरीवाल ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि वह अपने पूरे परिवार के साथ लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में हिस्सा लेने जंतर-मंतर पहुंचेंगे.

सीजेपी के 7000 प्रदर्शनकारी डिटेन

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने  सीजेपी के 7000 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया गया है. वहीं प्रदर्शन को देखते हुए सरकार अलर्ट है. दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं कई मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं.

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *