अनुच्छेद 370 हटने और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद, यहाँ पहली बार स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव हुए. लद्दाख के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार, पंचायत चुनावों में 70.03% और नगर निकाय चुनावों में 52.40% मतदान हुआ.
हालांकि, मतदान प्रतिशत की घोषणा कर दी गई है, लेकिन उम्मीदवारों को मिले वोटों की सटीक संख्या और अंतिम परिणाम अभी आने बाकी हैं. पूरी चुनाव और मतगणना प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी हो जाएगी.
किश्तवाड़ SPO हत्याकांड: BJP पर कांग्रेस का निशाना, की माफी की मांग
पंचायत चुनावों में हुआ बंपर मतदान
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सभी आठ प्रशासनिक क्षेत्रों में हुए पंचायत चुनावों में 70.03% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसमें ‘सांकू’ (Sankoo) क्षेत्र सबसे आगे रहा (सरपंच पद के लिए 77% और पंच पद के लिए 78.75% मतदान), जिसके बाद द्रास और कारगिल का स्थान रहा.
लेह और कारगिल नगर समितियों के लिए 52.40 फीसदी वोटिंग
लेह और कारगिल नगर समितियों के लिए हुए चुनावों में 52.40% मतदाताओं ने वोट डाला. दोपहर के रुझानों के अनुसार, लेह (33.70%) की तुलना में कारगिल नगर समिति में काफी अधिक मतदान (दोपहर 2:00 बजे तक 62.04%) दर्ज किया गया. पंचायत चुनावों में, मतदान के दिन से पहले ही कई सीटों पर परिणाम तय हो गए थे; कुल 192 पंचायत हलकों में से 55 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जबकि बाकी 137 सीटों के लिए मतदान हुआ.
1,428 पंच सीटों में से 1,186 उम्मीदवार चुने गए निर्विरोध
बता दें कि कुल 1,428 पंच सीटों में से 1,186 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, और आज केवल 242 सीटों के लिए मतदान हुआ. नगर निकाय चुनावों में, लेह नगर परिषद के सभी 21 वार्डों में मतदान हुआ, जबकि कारगिल नगर परिषद के 17 वार्डों में से 4 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए.
आपको बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 21 नवंबर 2026 को पंचायत आम चुनाव और शहरी निकाय चुनाव के मतदान संपन्न हो गए हैं. केंद्र शासित प्रदेश में लागू ‘जम्मू और कश्मीर पंचायती राज अधिनियम’ के तहत होने वाले ये चुनाव, 2019 में अनुच्छेद 370 और 35A के हटाए जाने के बाद लद्दाख में होने वाले पहले पंचायत चुनाव हैं.
CM उमर अब्दुल्ला की कंपनियों को दो टूक, ‘बाहरी लोगों की भर्ती बर्दाश्त नहीं’
