Headlines

वर्दी में दुर्गा….चलती ट्रेन से गिरी महिला तो मैडम सर ने ऐसे बचाई जान


चलती ट्रेन से उतरते समय एक पल की जल्दबाजी किसी की जिंदगी पर कितनी भारी पड़ सकती है, इसका खौफनाक नजारा महाराष्ट्र के अकोला रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला. 17 अक्टूबर को नागपुर-अहमदाबाद प्रेरणा एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर एक से रवाना हुई, 55 साल की संगीता भारत खत्री नाम की महिला चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में अपना संतुलन खो बैठीं.

मौत और जिंदगी के बीच सिर्फ एक सेकेंड का फासला

ट्रेन की रफ्तार पकड़ते ही महिला का पैर फिसला और वह सीधे चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने खतरनाक गैप में समाने लगीं. वहां मौजूद यात्रियों की सांसें थम गईं. इससे पहले कि महिला ट्रेन के पहियों के नीचे आती, पास में ही ड्यूटी पर तैनात RPF की महिला असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सोनल इंगले की नजर उन पर पड़ी.

चीते जैसी फुर्ती से बचाई जान

सोनल इंगले ने बिना एक सेकेंड गंवाए दौड़ लगाकर महिला का हाथ पकड़ा और पूरे दम से उन्हें बाहर खींच लिया. सोनल की इस फुर्ती की वजह से एक बहुत बड़ा हादसा टल गया और महिला को सिर्फ हल्की खरोंचें आईं. अगर सोनल एक सेकेंड भी देर करतीं, तो महिला की जान जाना तय था.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

7 दिनों में दूसरा चमत्कार, बनीं ‘रियल लाइफ सुपरहीरो’

हैरानी की बात यह है कि सोनल इंगले ने 7 दिनों के अंदर दूसरी बार किसी की जान बचाई है. इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर दो पर नवजीवन एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त गिर रहे एक दिव्यांग बुजुर्ग यात्री को भी ऐसे ही बचाया था.

सोशल मीडिया पर RPF अफसर सोनल इंगले की इस जांबाजी की जमकर तारीफ हो रही है. लोग उन्हें ‘रियल लाइफ लेडी सुपरहीरो’ कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये तो वर्दी में दुर्गा निकली. एक और यूजर ने लिखा…नवरात्रि में माता ने ही भेजा है इन्हें.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *