टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग की घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया. इस दौरान एक्टर को चोट तो नहीं आई लेकिन गोलियों के छर्रों के निशान शरीर पर आए थे. इस घटना में दो लोग घायल भी हुए थे. ऐसे में वो करीब एक महीने तक सोशल मीडिया से लेकर पब्लिक अपीयरेंस तक से दूर थे. अब उन्होंने करीब एक महीने के बाद पहली बार फायरिंग की घटना के बाद पब्लिक अपीयरेंस दी.
टाइगर श्रॉफ ने बीते दिन ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 के इवेंट में शिरकत की थी और इस दौरान उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस दी थी, जिसमें ‘देवा श्री गणेशा’ सॉन्ग पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी. इसका उनका वीडियो भी सामने आया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. इस पर अब एक्टर का रिएक्शन भी सामने आया है.
टाइगर श्रॉफ का पब्लिक अपीयरेंस पर रिएक्शन
ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में टाइगर श्रॉफ ने अपनी पहली पब्लिक अपीयरेंस पर रिएक्शन भी दिया और उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का भी शुक्रिया अदा किया है. टाइगर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी. इसमें उन्होंने इवेंट का अपना डांस परफॉर्मंस का वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनका डांस देखा जा सकता है.
वहीं, टाइगर श्रॉफ ने इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा था, ‘वापस आकर बहुत खुशी हुई. सीएम देवेंद्र फडणवीस और अमृता फडणवीस जी मुझे ओपन शो में इस साल फिर से आमंत्रित करने के लिए बहुत शुक्रिया. हमेशा सौभाग्य की बात है.’ एक्टर ने पोस्ट का कमेंट सेक्शन हाइड कर रखा है लेकिन उनकी इस पोस्ट पर ढेरों लाइक्स आ गए हैं और उनका वीडियो वायरल हो रहा है.
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13 आरोपी गिरफ्तार
गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने सक्रियता से मामले की जांच की. इस केस में 20 स्पेशल क्राइम बांच की टीमों का गठन किया गया था. इस मामले में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है. इस केस से जुड़े हर शख्स पर पुलिस शिकंजा कस रही है.
बहरहाल, अगर टाइगर श्रॉफ के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात का जाए तो वो ‘लग जा गले’, ‘वज्र’, ‘रेम्बो’, ‘मक्तूब’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. इस लिस्ट में उनकी एक फिल्म रेमो डिसूजा के साथ भी है, जिसका अभी तक टाइटल रिवील नहीं किया गया है.
