Headlines

विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान


राजस्थान सरकार दुनिया के अलग-अलग देशों में बसे प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश से जोड़ने और विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी 10 दिसंबर को होने वाले दूसरे प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा है कि प्रवासी राजस्थानी दिवस दुनिया भर में बसे राजस्थानियों और उनकी मातृभूमि के बीच रिश्ते को और मजबूत करने का जरिया बनेगा. इसके जरिए प्रवासियों को राजस्थान के विकास और निवेश से जोड़ने का अवसर मिलेगा.

राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा ‘गुंडा’ तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव

प्रवासी राजस्थानियों से संपर्क बनाए रखने के कलेक्टर्स को निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रवासी राजस्थानियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए मौजूदा चैप्टर्स को सक्रिय किया जाए और जरूरत के हिसाब से नए चैप्टर्स जल्द शुरू किए जाएं. जिला कलेक्टरों के जरिए भी प्रवासी राजस्थानियों से लगातार संपर्क और समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं.

देश-विदेश के प्रमुख शहरों में रोड शो

प्रवासियों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी के लिए देश-विदेश के प्रमुख शहरों में रोड शो आयोजित किए जाएंगे. वहीं, प्रवासी राजस्थानी दिवस के मुख्य कार्यक्रम में ऊर्जा एवं अक्षय ऊर्जा, पर्यटन एवं हॉस्पिटेलिटी, शहरी विकास, औद्योगिक विकास, खनन और पेट्रोकेमिकल समेत कई विषयों पर सेक्टोरल सत्र आयोजित होंगे.

शेखावाटी के प्रवासी राजस्थानियों के लिए कार्यक्रम के आयोजित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने शेखावाटी के प्रवासी राजस्थानियों के लिए इसी क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि सरकार ने शेखावाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 660 से ज्यादा ऐतिहासिक हवेलियों की पहचान की है. इससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ प्रवासियों को अपनी विरासत से जोड़ने में मदद मिलेगी.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 10 दिसंबर 2024 को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान हर साल 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाने की घोषणा की थी. इसी कड़ी में इस साल दूसरा प्रवासी राजस्थानी दिवस आयोजित होगा.

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *