बॉबी देओल ने 90 और 2000 के दशक में कई फिल्मों में लीड रोल और रोमांटिक हीरो के किरदार निभाए और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. लेकिन पिछले कुछ सालों में कमबैक के बाद बॉबी ज्यादातर दमदार विलेन के किरदारों में नजर आए हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने माना कि लोग उन्हें अब विलेन के तौर पर देखने लगे हैं, लेकिन वो इस टाइपकास्ट इमेज से बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.
विलेन के किरदारों पर बोले बदली बॉबी
शनिवार को दिल्ली में आयोजित जागरण फिल्म फेस्टिवल के दौरान बॉबी देओल ने बताया कि उन्हें लगातार विलेन के रोल ऑफर हो रहे हैं, लेकिन वो इस इमेज से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर कोई एक्टर किसी खास तरह के रोल में सफल हो जाता है, तो उसे उसी तरह के किरदार मिलते रहते हैं. इंडस्ट्री में ऐसा ही होता है.’
ये भी पढ़ेंः ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हुआ हादसा, साउंड सिस्टम गिरने से 2 फैंस घायल
बॉबी ने कहा कि किसी खास तरह के रोल में सफलता मिलने के बाद एक्टर का उसी तरह के किरदारों में टाइपकास्ट होना आम बात है, लेकिन अब वो अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स चुनने की कोशिश कर रहे हैं. PTI से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैं इस इमेज से बाहर निकलने की बहुत कोशिश करता हूं. मैंने हाल ही में ‘बंदर’ नाम की फिल्म की है, जो काफी अलग थी. विलेन के किरदारों में भी अलग-अलग तरह के शेड्स होते हैं, इसलिए मुझे उन्हें निभाना पसंद है. मैं कुछ ऐसी वेब सीरीज भी करने वाला हूं, जो काफी अलग होंगी.’
बता दें, बॉबी ने प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘आश्रम’ से शानदार वापसी की थी, जिसमें उन्होंने खुद को भगवान बताने वाले एक अपराधी का किरदार निभाया था. इसके बाद 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ में उनका विलेन वाला किरदार खूब चर्चा में रहा. इसके बाद वो ‘हरि हर वीरा मल्लू’, ‘कंगुवा’, ‘डाकू महाराज’, ‘अल्फा’ और ‘जन नायकन’ जैसी फिल्मों में भी विलेन के रोल में नजर आए.
बॉबी देओल का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल जल्द ही प्राइम वीडियो की अपकमिंग सीरीज ‘तीन कौवे’ में नजर आएंगे. ये एक स्पाई ड्रामा है, जिसकी शूटिंग फिलहाल चल रही है. सीरीज में बॉबी के साथ सिद्धांत गुप्ता, फातिमा सना शेख और पावेल गुलाटी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ेंः सेट पर शुरू हुई शिवांगी-मोहसिन की लव स्टोरी, फिर क्यों टूट गया रिश्ता?
