Headlines

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन


भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. अब तक सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं. पहला और तीसरा टी20 भारत ने जीता तो दूसरे टी20 में कैरेबियाई टीम को जीत मिली थी. अब दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मैच बुधवार, 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. यहां जानें चौथे टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. इस मैदान पर बड़े-बड़े स्कोर बनते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को चौथे टी20 मैच में मौका मिलेगा? फैंस भले ही वैभव को खेलते देखना चाहते हैं, क्योंकि वह आते ही चौकों-छक्कों की बारिश कर देते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें अभी इंतजार ही करना पड़ सकता है. हालांकि, एशियन गेम्स में अभिषेक और वैभव ने पारी की शुरुआत की थी, और सैमसन तीन नंबर पर खेले थे, लेकिन ऐसा चौथे टी20 में होना काफी मुश्किल है. 

बिना किसी बदलाव के उतर सकती है टीम इंडिया 

भारतीय टीम चौथे टी20 में बिना किसी बदलाव के उतर सकती है. भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया था. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर का विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव करना काफी मुश्किल है. एक बार फिर शिवम दुबे और कुलदीप यादव जैसे मैच विनर खिलाड़ी बेंच पर ही बैठे दिख सकते हैं. 

चौथे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मंयक यादव और अर्शदीप सिंह

यह भी पढ़ें- 

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *