Headlines

शादी के बंधन में बंधने वाले हैं मिस्टर फैजू? वेडिंग कार्ड हो रहा वायरल


सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैसल शेख, जिन्हें मिस्टर फैसू के नाम से जाना जाता है, इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. खबरे हैं, कि वो जल्द ही शादी करने वाले हैं. मिस्टर फैसू की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है.

वायरल कार्ड में उनकी शादी की डेट और दुल्हन का नाम भी रिवील हो गया. हालांकि, फैसल शेख की तरफ से अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं किया गया है. एक्ट्रेस युविका चौधरी ने अपने व्लॉग में फैजू की शादी के कार्ड की झलक दिखाई है.

शादी के बंधन में बंधने वाले हैं मिस्टर फैजू? 
वीडियो में एक डेकोरेटेड बोर्ड दिख रहा है जिस पर मिस्टर फैजू एंड तान्या लिखा है. इस क्लिप ने उनके फैंस के बीच काफी चर्चा छेड़ दी है. ये वेडिंग कार्ड एक्ट्रेस युविका चौधरी ने अपने हालिया व्लॉग में दिखाया है. वीडियो में कार्ड ओपन करती नजर आ रही हैं. 

वीडियों में युविका कह रही हैं, ओह माय गॉड! ये तो फैजू की शादी का कार्ड है. फाइनली वो शादी कर रहा है! फैजू वेड्स तानिया. मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा.

इस दिन है शादी
वायरल वीडियो में दिख रहे इनविटेशन कार्ड पर निकाह 18 अक्टूबर 2026 को और उसके बाद 19 अक्टूबर को रिसेप्शन की तारीख दी गई है.

हालांकि, मिस्टर फैसु की रूमर्ड दुल्हन की पहचान के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. न तो फैसल शेख और न ही उनके परिवार ने ये अनाउंस किया है वो किसी से शादी कर रहे हैं.

बता दें, इससे पहले फैसू इस साल शादी करने के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं. पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि ‘क्या फ़ैसल शेख़ जल्द ही शादी कर रहे हैं?’, तो उन्होंने कहा, ‘हां, 2026 अभी खत्म नहीं हुआ है. अभी तो कोई नहीं है, लेकिन 2026 में कोई न कोई मिल ही जाएगी.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *