Headlines

शाहरुख खान की बिगेस्ट ओपनर फिल्म बनेगी ‘किंग’, टूटेगा ‘जवान’-‘पठान’ का रिकॉर्ड? जानें प्रिडिक्शन


बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है. फिल्म से शाहरुख खान के पोस्टर, टीजर और हाल ही में आए दो गाने ‘तू मिल जाए’ और ‘डैडी कूल’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. मेकर्स इसे दुनियाभर में बड़े पैमाने पर रिलीज करने जा रहे हैं. 

हालांकि ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और ‘ड्यून पार्ट 3’ जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के इससे ठीक पहले रिलीज होने के चलते किंग की कमाई में गिरावट दर्ज की जा सकती है. माना जा रहा है कि ये ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में शाहरख की ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों को नहीं पछाड़ पाएगी. लेकन, एक्टर के करियर की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन सकती है.

पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है ‘किंग’?

बता दें कि किंग दुनियाभर में 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. कोईमोई ने अपनी एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि एक्शन से भरपूर ये मूवी भारत में पहले दिन 45 करोड़ रुपये से 50 करोड़ रुपये के बीच का नेट कलेक्शन कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये पठान और जवान के बाद उनकी पहले दिन सबसे कमाऊ फिल्म बन जाएगी.

‘जवान’ नंबर 1 तो ‘पठान’ है नंबर 2 

बता दें कि पहले दिन भारत में शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का नाम ‘जवान’ है. जवान का ओपनिंग डे पर कलेक्शन 75 करोड़ रुपये हुआ था. ये शाहरुख की सबसे कमाऊ फिल्म भी है. वहीं 57 करोड़ रुपये के साथ ‘पठान’ दूसरे नंबर पर है. ये उनके करियर की दूसरी सबसे कमाऊ मूवी है. जबकि 44.97 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ साल 2014 की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ नंबर 3 पर है. उम्मीद है कि हैप्पी न्यू ईयर के रिकॉर्ड को किंग आसानी से तोड़ देगी.

कई सितारों से सजी है ‘किंग’

शाहरुख खान की फिल्म किंग का डायरेक्शन उनकी पठान फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया है. फिल्म का ट्रेलर 14 दिसंबर को आएगा. जबकि मूवी दुनियाभर में 24 दिसंबर को रिलीज होगी. इस मच अवेटेड फिल्म में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा और राघव जुयाल जैसे कलाकारों ने भी काम किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *