Headlines

शाहरुख खान ने इंफ्लूएंसर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी से बातचीत की वीडियो पर मचा बवाल


बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने कथित तौर पर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को एक ‘मानहानिपूर्ण’ इंस्टाग्राम रील के लिए कानूनी नोटिस भेजा है. दरअसल इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के कार्यक्रम में शाहरुख खान की मौजूदगी को लेकर मिसलिडिंग और डिफेमेटरी दावा किया था. वायरल हुई इस रील में शाहरुख खान को अन्य मेहमानों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है.

क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरा मामला  सुविज्ञ शर्मा की एक वायरल इंस्टा रील से जुड़ा हुआ है. रील में अनंत अंबानी आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु से मिलते हुए दिख रहे हैं. इसके बाद शाहरुख खान और अनंत अंबानी भी बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इनफ्लूएंसर ने  अपनी पोस्ट में दावा किया कि बातचीत के दौरान शाहरुख खान से “चुप रहने” के लिए कहा गया था. 

शाहरुख खान ने कानूनी नोटिस में क्या लगाए आरोप? 
23 नवंबर के कानूनी नोटिस में, शाहरुख खान के वकीलों ने आरोप लगाया कि वीडियो के साथ लिखे गए कैप्शन का मकसद बातचीत के रेफरेंस को तोड़-मरोड़ कर पेश करना और अभिनेता की इमेज और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना था.  रिपोर्ट के मुताबिक, धारा 356 का हवाला देते हुए नोटिस में कहा गया है कि ये आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठे हैं.

इसमें यह भी कहा गया है कि बिना किसी सबूत के इस तरह के कंटेंट फैलाने से अभिनेता की पब्लिक इमेज पर बुरा असर पड़ सकता है.भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 356 (जो मानहानि से संबंधित है) का जिक्र करते हुए, कानूनी नोटिस में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति ठोस सबूत के बिना पब्लिक फिगर्स के बारे में झूठे और नुकसान पहुंचाने वाले बयान नहीं फैला सकता. 

सुविज्ञ शर्मा को दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम
रिपोर्ट के मुताबिक, सुविज्ञ शर्मा को पांच मांगों को पूरा करने और उठाए गए कदमों की लिखित कंफर्मेशन देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है. इन मांगों में इंस्टाग्राम रील को तुरंत हटाना, इस दावे को आगे शेयर करने या फैलाने से बचना, और वीडियो से जुड़े कैप्शन व बयानों को हटाना या उनमें सुधार करना शामिल है.

शाहरुख खान वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अपनी मच अवेटेड  एक्शन फिल्म ‘किंग’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ये फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है और इसमें शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इसके अलावा, फिल्म की स्टार कास्ट में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और अन्य कलाकार भी शामिल हैं. 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *