Headlines

शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद


कोलकाता नाइट राइडर्स के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन को भरोसा है कि उनकी टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करेगी. अभी केकेआर प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है. उसके कुल 9 अंक हैं. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पहले केकेआर को अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे, और फिर बाकी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा. अगर केकेआर सारे मैच जीत लेती है तो उसके 17 प्वाइंट्स हो जाएंगे. इस बीच शेन वॉटसन ने कहा कि केकेआर धीमी शुरूआत के बाद अब एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उन्हें आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की पूरी उम्मीद है.

जानें केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर क्या बोले शेन वॉटसन?

शेन वॉटसन ने गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच से पहले कहा, “ईमानदारी से कहूं तो हमने भविष्य के बारे में अभी बात नहीं की है. पिछले कुछ मैचों में खास तौर पर काफी प्रभावी प्रदर्शन रहा है और अब टीम सभी पहलुओं में अच्छा खेल रही है. हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और हमें पता है कि धीमी शुरुआत के बाद भी टीमें फाइनल में पहुंची हैं. आईपीएल का इतिहास यह दिखाता है और हमें पता है कि यह संभव है.”

वरुण चक्रवर्ती का अगला मैच खेलना मुश्किल

शुरुआती हार को लेकर उन्होंने कहा कि टीम को नीलामी के बाद बदलाव से सामंजस्य बिठाने में समय लगा. वॉटसन ने कहा, “हर किसी को टीम में ढलने में थोड़ा समय लगना ही था. अब सब कुछ ठीक है और हमारा बल्लेबाजी क्रम स्थिर लग रहा है. हमें पता चल रहा है कि टीम के लिये क्या सही है.” वॉटसन ने बताया कि पिछले मैच में बायें पैर में लगी चोट के कारण स्पिनर वरूण चक्रवर्ती का अगले मैच में खेलना संदिग्ध है.

ये भी पढ़ें- 

GT vs SRH: हैदराबाद ने जीता टॉस, गुजरात की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में हुए कितने बदलाव?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *