Headlines

श्रीनगर: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग


एसआईआर में गड़बड़ी और कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन लगातार जारी है. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में इंडिया गठबंधन के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उन पर महाभियोग चलाने की मांग की. यह विरोध प्रदर्शन श्रीनगर में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय से शुरू हुआ, लेकिन पुलिस ने उन्हें लाल चौक की ओर बढ़ने से रोक दिया.

दरअसल, जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में देशव्यापी ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत, नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC), कांग्रेस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) और CPI(M) जैसे कई राजनीतिक दलों ने मिलकर केंद्र सरकार और भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की आलोचना करते हुए सड़कों पर उतरकर विरोध किया.

आतंकी बुरहान वानी को शहीद बताने पर विवाद, PDP नेता को पुलिस ने बुलाया थाने

प्रदर्शनकारियों ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर की नारेबाजी

प्रदर्शनकारियों ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों और मतदाता सूची के ‘विशेष गहन संशोधन’ (SIR) से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर नारेबाजी की, उनका दावा है कि यह प्रक्रिया असंवैधानिक है. गठबंधन के कई कार्यकर्ता श्रीनगर में M.A. रोड स्थित कांग्रेस भवन में जमा हुए.

प्रदर्शनकारियों पोस्टर पर नारे लिखकर जताया विरोध

प्रदर्शनकारियों के हाथों में ऐसे प्लेकार्ड थे जिन पर लिखा था – “भारत के चुनाव चोर ज्ञानेश कुमार” और “निष्पक्ष चुनाव को अलविदा”. पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके में भारी बैरिकेडिंग की थी. जब प्रदर्शनकारियों को मुख्य सड़कों पर मार्च करने से रोका गया, तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई.

श्रीनगर के अलावा जम्मू कश्मीर के अन्य जिलों में हुए प्रदर्शन

गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में हो रहा यह क्षेत्रीय विरोध प्रदर्शन, जम्मू-कश्मीर के कई ज़िलों में ब्लॉक-स्तर पर चलाए जा रहे आंदोलनों की एक कड़ी है. इसके तहत अनंतनाग, गांदरबल और डोडा में भी अतिरिक्त विरोध प्रदर्शन किए गए हैं.

दिल्ली: CJP प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती का सरकार पर हमला, 370 हटाने की दिलाई याद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *