Headlines

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, ‘मेरे जैसे कार्यकर्ता का…’


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार (17 अगस्त 2026) को अपनी नई टीम का ऐलान किया गया है. इस टीम में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के मकसद से कई अहम चेहरों को जगह दी गई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर स्मृति ईरानी ने बीजेपी के आलाकमान का आभार जाताया और कहा कि यह उनकी निष्ठा और समर्पण का विषय है. लोकसभा चुनाव 2024 में हारने के बाद से स्मृति ईरानी करीब 26 महीनों से  केंद्रीय सक्रिय राजनीति और किसी आधिकारिक पद से दूर थीं.

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन

बीजेपी की पूर्वी सांसद स्मृति ईरानी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि विश्व के सबसे बड़ा राजनीतिक दल बीजेपी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता का सृजन किया और उस संगठन में योगदान देने हेतु राष्ट्रीय महामंत्री का असाधारण दायित्व दिया जाना कार्यकर्ता-आधारित व्यवस्था का सम्मान है. उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन की सेवा और योगदान देने का यह अवसर मेरे लिए निष्ठा-समर्पण का विषय है.

स्मृति ईरानी ने कहा, ‘राष्ट्र प्रथम की भावना को साकार करने और मां भारती के गौरवगान हेतु संकल्पित बीजेपी की नवगठित टीम विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु आधारशिला के रूप में कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध है. पीएम मोदी के सानिध्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित शीर्ष नेतृत्व, पार्टी के वरिष्ठजनों द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास के लिए हृदय से आभार और अभिनंदन.’

बीजेपी ने युवाओं पर जताया भरोसा

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि उसने युवाओं और अनुभवी नेताओं के बीच सही संतुलन बनाए रखा है. पार्टी ने राष्ट्रीय टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कुछ दिग्गज नेताओं को बनाए रखा है, जिनका नाम पार्टी के 13 उपाध्यक्षों में शामिल किया गया है. बीजेपी की ओर से घोषित कुल 65 पदाधिकारियों में से 51 नये हैं. इनमें से छह की उम्र 40 साल से कम है, 15 लोग 40-49 साल और 21 लोग 50-59 साल हैं.

यह फेरबदल 2029 तक होने वाले विधानसभा चुनावों और अगले आम चुनावों के लिए बीजेपी की तैयारियों को ध्यान में रखकर किया गया है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है. उनके पिता वेद प्रकाश गोयल, जो अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री थे, लंबे समय तक पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे थे. गोयल अकेले ऐसे केंद्रीय मंत्री हैं जिन्हें पार्टी की नयी टीम में शामिल किया गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *