सिख दंगा मामले में दोषी रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार के निधन पर श्रद्धांजलि को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है. कांग्रेस के नेताओं ने निधन को क्षति बताया तो वहीं बीजेपी ने इस पर पलटवार किया है. बीजेपी ने इसे 1984 के सिख-विरोधी दंगों पीड़ितों के परिवार का अपमान बताया है.
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शुक्रवार (21 अगस्त) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताया है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस हमारे सिख समुदाय के हत्यारों की तारीफ कैसे कर सकती है.
Congress calls late Sajjan Kumar; man convicted of 1984 Anti Sikh riots as “role model”!
How can Congress eulogise the Killers of our Sikh community!
This is is the real mindset of “Mohabbat Ki Dukkat ” of Rahul Gandhi; & exposes innate hate Congress has for Sikh community!… pic.twitter.com/QNS99ZdmdO
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) August 21, 2026
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए प्रदीप भंडारी ने आगे कहा कि ये राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान वाली असली सोच है और इससे सिख समुदाय के प्रति कांग्रेस की नफरत साफ जाहिर होती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को 1984 के सिख-विरोधी दंगों के हजारों पीड़ितों का अपमान करने और पीड़ितों के परिवारों व बचे हुए लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने के लिए माफी मांगनी चाहिए.
दीपेंद्र हुड्डा के बयान से बवाल
कांग्रेस सांसद और हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता दीपेंद्र हुड्डा ने सज्जन कुमार को लेकर न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, “आज देश के राजनीतिक क्षितिज पर एक अपूरणीय क्षति हुई है.” हुड्डा ने आगे कहा कि उन्हें (सज्जन कुमार) को देशभर में एक आदर्श के तौर पर देखा जाता है.
हुड्डा के बयान से भड़के आरपी सिंह
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लिए एक हत्यारा रोल मॉडल हो सकता है. उन्होंने कहा कि उस पार्टी से और क्या उम्मीद की जा सकती है जिसके अपने प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दिल्ली में लगभग 3,000 बेगुनाह सिखों की हत्या को सही ठहराते हुए कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती थोड़ी हिलती है.
कांग्रेस के लिए एक हत्यारा “रोल मॉडल” हो सकता है तो फिर उस पार्टी से और क्या उम्मीद की जा सकती है, जिसके अपने प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दिल्ली में करीब 3,000 निर्दोष सिखों की हत्या को यह कहकर सही ठहराने की कोशिश की थी
“जब बड़ा पेड़ गिरता है, धरती हिलती है।”
जिन परिवारों ने अपने…— RP Singh National Spokesperson BJP (@rpsinghkhalsa) August 21, 2026
आरपी सिंह ने कहा कि जिन परिवारों ने अपने बेटों, पतियों, पिताओं और भाइयों को खो दिया जिनमें से कई को जिंदा जला दिया गया था उनके लिए यह धरती का थोड़ा हिलना नहीं था. यह उनकी पूरी जिंदगी की बर्बादी थी. आज जब कांग्रेस नेता 1984 के सिख-विरोधी नरसंहार के दोषी सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताते हैं, तो वे साफ तौर पर दिखाते हैं कि कांग्रेस 1984 को कैसे याद करती है.
‘1984 के पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़क रही कांग्रेस’
बीजेपी नेता ने साफ किया कि सिख कभी 1984 को नहीं भूलेंगे. दिल्ली में लगभग 3,000 बेगुनाह सिख मारे गए थे. उनके खून और उनके परिवारों के दर्द को राजनीतिक श्रद्धांजलि से नहीं मिटाया जा सकता. उन्होंने आगे कहा कि हत्याओं के दोषियों पर शोक मनाकर और उन्हें महिमामंडित करके कांग्रेस किसी विरासत का सम्मान नहीं कर रही है, बल्कि 1984 के पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़क रही है.
VIDEO | Delhi: Senior advocate HS Phoolka on demise of former Congress MP Sajjan Kumar, says, “The Congress party has still not changed. Even today, people like Sajjan Kumar are considered role models by them. Sajjan Kumar was protected despite victims filing numerous affidavits… pic.twitter.com/cy44rKnttE
— Press Trust of India (@PTI_News) August 21, 2026
दिल्ली हाई कोर्ट का जिक्र कर क्या बोले फूलका
वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फूलका ने कहा, “कांग्रेस पार्टी में आज भी कोई बदलाव नहीं आया है. आज भी वे सज्जन कुमार जैसे लोगों को आदर्श मानते हैं. पीड़ितों द्वारा उनके खिलाफ कई हलफनामे दाखिल करने और उन पर हमलों का नेतृत्व करने का आरोप लगाने के बावजूद सज्जन कुमार को संरक्षण दिया गया.”
उन्होंने कहा कि 2010 में 18 साल बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने बीएस चून को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया. उन्होंने पाया कि आरोप पत्र एक अन्य मामले के रिकॉर्ड के साथ रखा गया था. आरोपपत्र अदालत में दाखिल नहीं किया गया. सज्जन कुमार को क्लीन चिट दे दी गई. कांग्रेस आज भी सज्जन कुमार जैसे लोगों को आदर्श मानती है.
ये भी पढ़ें
‘सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…’, एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
