Headlines

सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग पर कुत्ते ने किया हमला, दिल दहला देगा वीडियो


कुत्तों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बेहद खतरनाक हो सकते हैं. ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां कुत्ते ने अचानक एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया. वीडियो किसी स्थानीय इलाके की है, जिसमें सड़क किनारे बैठे एक बुजुर्ग के पास अचानक एक कुत्ता पहुंचता दिखाई देता है. कुछ ही सेकंड में कुत्ता बुजुर्ग की ओर झपटता है, जिसके बाद वह खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आते हैं.

सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो के अनुसार, घटना सुबह के वक्त की है. वीडियो में एक संकरी सड़क और उसके आसपास स्थित दुकानें नजर आ रही हैं. सड़क के किनारे एक बुजुर्ग बैठे हुए थे, इसी दौरान एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और बुजुर्ग के करीब जाने के बाद उन पर हमला करने लगा.

बचाव की कोशिश करते दिखे बुजुर्ग

वीडियो में बुजुर्ग कुत्ते से बचने के लिए पीछे हटते नजर आते हैं. अचानक हुए हमले की वजह से वह असहज स्थिति में दिखाई देते हैं. कुत्ता कुछ समय तक उनके आसपास घूमता है और अचानक उनकी ओर झपट जाता है. पहले कुत्ता उनकी धोती पकड़ लेता है और जब बुजुर्ग अपनी धेती छुड़वाने की कोशिश करते हैं तब वह उनका हाथ पकड़ लेता है. घटना के दौरान एक अन्य व्यक्ति मौके पर पहुंचता है, जिसे देखकर कुत्ता भाग जाता है. वह बुजुर्ग के पास जाता है और उनसे बात करता है.

कुत्तों का आतंक

इस तरह की घटनाएं शहरों और कस्बों में आवारा कुत्तों की वजह से पैदा होने वाली परेशानियों को सामने लाती हैं. खासकर संकरी गलियों, बाजारों और अन्य इलाकों में लोगों का आवारा कुत्तों के झुंड से सामना होना आम बात है. अकेले होने की स्थिति में ये आवारा कुत्ते हमला कर देते हैं. इस वीडियो में बुजुर्ग को देखकर लगता है कि उनके हाथ में चोट आई है और धोती भी फट गई है.

यह भी पढ़ें: ज्वालामुखी में हुआ जोरदार धमाका? विस्फोट देख फटी रह जाएंगी आंखें

यूजर्स ने जताई चिंता 

कुत्ते के हमले का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने चिंता जाहिर की है. कुछ यूजर्स का कहना है कि आए दिन इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं, इसके बावजूद प्रशासन कुछ नहीं कर रहा. वहीं, कुछ यूजर्स इसके बावजूद कुत्तों के पक्ष में दिखाई दिए. 

यह भी पढ़ें: घायल तेंदुए ने वनकर्मी पर किया हमला, वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *