अर्नब चक्रवात से दक्षिण भारत में तनाव का माहौल है. खासकर आंध्रप्रदेश और आसपास के राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे चेन्नई का बताया जा रहा है. वीडियो में सड़क पर समुद्र की लहरें इतनी तेजी से आती हैं कि वहां से गुजर रही गाड़ियां चपेट में आने से बाल बाल बचती हैं. वीडियो में लहरें इतनी भयानक हैं कि देखने वालों की सांसें ऊपर नीचे हो जाती है. कोई इसे अर्नब का प्रभाव बता रहा है तो कोई इसे चांद के गुरुत्वाकर्षण से जोड़ रहा है. कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया चर्चा का विषय बना हुआ है.
चेन्नई की सड़कों पर आया सैलाब
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें चेन्नई की सड़कों पर गाड़ियां दौड़ती नजर आ रही हैं. समुद्र किनारे से गुजर रही यह सड़क अचानक पानी से भर जाती है क्योंकि समुद्र से इतनी जोरदार लहरें वहां आती हैं कि एक बार में किसी भी बड़े वाहन को अपने साथ ले जाने की ताक रखती है. हालांकि वीडियो देखकर ऐसी किसी अनहोनी की पुष्टि तो नहीं हो पा रही है लेकिन बताया जा रहा है कि अगर वहां कोई पैदल चलने वाला बंदा होता तो उसकी जान पर बन सकती थी. लहरों का यह वीडियो देख यूजर्स का कलेजा कांप गया है. हालांकि एबीपी लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, खबर केवल सोशल मीडिया पर हो रहे दावों के आधार पर लिखी गई है.
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
अर्नब तूफान मचा रहा है तबाही
आपको बता दें कि चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclone Arnab) भारत के पूर्वी तटीय राज्य आंध्र प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी के यानम तट से टकरा चुका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ने 28 अक्टूबर 2026 की तड़के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, विशेष रूप से यानम के ठीक दक्षिण में लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी की है. अब इस वीडियो ने चेन्नई के लोगों की भी चिंता बढ़ा दी है.
यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
यूजर्स बोले…भगवान सभी की रक्षा करे
वीडियो को @omjasvinMD नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वीडियो देखकर तो मेरा कलेजा कांप गया. एक और यूजर ने लिखा…अर्नब का असर चेन्नई में भी आ गया क्या. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भगवान सभी की रक्षा करना.
यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
