दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली. इस पर अब आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज सत्येंद्र जैन को बेल मिल गई. उनको गिरफ्तार क्यों किया गया. किसी को समझ नहीं आ रहा.”
अरविंद केजरीवाल ने बेल मिलने पर कहा, “मोदी जी, इस से आपको क्या हासिल हुआ? चौबीस घंटे आप बस लोगों को जेल भेजने के बारे में सोचते रहते हो. देश चलाने में तो कोई इंटरेस्ट ही नहीं आपको और ना ही देश चलाना आता है. कहां आप देश के प्रधान मंत्री बन गए. आपको तो किसी गांव का थानेदार होना चाहिए था. आपकी हरकतें वैसी ही हैं.”
‘सिर फोड़ने पर जेल नहीं गया, कपिल मिश्रा मेरे भाई’, CJP ने Video शेयर कर उठाए सवाल
केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन की बेल पर साधा निशाना
केजरीवाल ने आगे निशाना साधते हुए कहा, “किसी भी मामले में किसी को गिरफ्तार उनसे पूछताछ के लिए किया जाता है. इसके लिए पुलिस कस्टडी ली जाती है. पुलिस कस्टडी पूरी होने के बाद व्यक्ति न्यायिक हिरासत में जाता है.”
उन्होंने कहा, “सत्येंद्र जैन को इस मामले में पुलिस कस्टडी में नहीं भेजा गया. उनसे कोई पूछताछ नहीं की गई. सीधे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उनके खिलाफ केस इतना कमजोर था कि मात्र दस दिन में उन्हें बेल मिल गई.”
सीजेपी द्वारा युवक के दावे वाले वीडियो पर भी तीखा हमला
वहीं अरविंद केजरीवाल ने सीजेपी के पेज से शेयर किए युवक द्वारा दावे के वीडियो पर भी प्रतिक्रिया देते हुए निशाना साधा है. जिसमें युवक कह रहा है कि उसने एक शख्स का सिर फोड़ा और वो जेल तक नहीं गया. उसको सबका सपोर्ट है. इस पर केजरीवाल ने कहा, “एक तरफ आप सत्येंद्र जैन जैसे भले व्यक्ति को जेल भेजते हो, दूसरी तरफ ऐसे गुंडों को पाल कर रखते हो.”
दिल्ली वालों को मिला लंबा वीकेंड, 11 सितंबर को सब कुछ बंद, उपराज्यपाल का ऐलान
