Headlines

‘सपा जॉइन कई लेहला का…’, सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बीते महीने भारी बारिश हुई थी. इस बीच सांसद रवि किशन से फोन पर बातचीत करते हुए बीजेपी पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी की नोकझोंक हो गई थी. अब वही बीजेपी पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी फिर से घर वापसी करके विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. घर वापसी यानी समाजवादी पार्टी में वापसी. 

दरअसल, बीते महीने गोरखपुर की सड़कों पर पानी भरने के बाद सांसद रवि किशन के साथ पार्षद की बहस हो गई थी. इस दौरान बीजेपी सांसद ने पार्षद से पूछा था, ‘सपा ज्वाइन कई लेहला का…’? अब यह सच साबित हो सकता है. 

बीजेपी प्रभारी का न्योता ठुकराकर अखिलेश से मिलने गए 

विश्वजीत त्रिपाठी जल्द ही सपा की सदस्यता लेकर साइकिल पर सवार हो जाएंगे. बीजेपी के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री विनोद तावड़े के मिलने के प्रस्ताव को ठुकराकर लखनऊ में उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है. ऐसे में माना जा रहा है कि वे जल्द ही सपा की सदस्यता लेकर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे.

सहजनवां से चुनाव लड़ेंगे बीजेपी पार्षद?

 उन्होंने अखिलेश यादव से सहजनवां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है. अखिलेश ने भी उन्हें टिकट देने का भरोसा दिलाया है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *