एनडीए के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन किया और उन पर बहस से बचने का आरोप लगाया. एनडीए सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ तख्तियां लेकर संसद के मकर द्वार की ओर विरोध मार्च निकाला और आरोप लगाया कि सरकार द्वारा यह कहे जाने के बावजूद कि गृह मंत्री अमित शाह छात्र विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं, विपक्ष चर्चा से भाग रहा है.
इस प्रदर्शन के बीच हिमाचल के मंडी से सांसद अभिनेत्री कंगना रनौत ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने अब चर्चा करने से इंकार कर दिया है. पहले उन्होंने कहा कि कॉकरोच प्रोटेस्ट पर उन्हें चर्चा चाहिए, लेकिन इस चीज के लिए उनका स्वागत किया गया तो उन्होंने मना कर दिया.” कंगना ने आगे कहा, “सब देख रहे हैं कि राहुल गांधी देश को कितना धोखा दे रहे हैं. एक दिन भी वे पार्लियामेंट चलने नहीं दे रहे हैं.”
#WATCH | Delhi: BJP MP Kangana Ranaut says, “Rahul Gandhi has refused to hold a discussion. Initially, he demanded a discussion regarding the ‘Cockroach Protest,’ but when he was invited to do so, he declined. You can see how much they are betraying the country; they are not… https://t.co/DiRQ7pB5Y7 pic.twitter.com/d1syM3dTRa
— ANI (@ANI) August 11, 2026
Himachal: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 54 HPPS अफसर बदले
कई बार स्थगित हुई सदन की कार्यवाही
बता दें कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था और 13 अगस्त को संपन्न होगा. इस सत्र में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई तथा अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के लगातार विरोध प्रदर्शन के कारण दोनों सदनों में बार-बार कार्यवाही बाधित हुई है.
विपक्ष लगातार अमित शाह से इन सभी मुद्दों पर चर्चा करने और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जवाब की मांग उठा रहा था. गृहमंत्री अमित शाह सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए. जिसको विपक्ष ने मुद्दा बनाकर सदन से वॉकआउट किया. विपक्ष द्वारा लगातार सदन से वॉकआउट किए जाने के बाद अब एनडीए सांसदों ने मोर्चा खोल दिया है.
‘मंगल मिलन’ बैठक में पीएम मोदी का स्वागत
संसद सत्र के दौरान हर मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक आयोजित की जाती है. संसद भवन परिसर में मंगलवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की साप्ताहिक संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने पर सांसदों ने तिरंगा लहराकर और ‘वंदे मातरम्’ तथा ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर उनका स्वागत किया.
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
