ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार आने के बाद से निशाने पर हैं. वो लगातार राज्य की शुभेंदु सरकार पर निशाना साध रहे हैं. अपने पार्टी ऑफिस में हुई तोड़फोड़ को लेकर उन्होंने गंभीर सवाल उठाए हैं और बंगाल के गवर्नर से दखल देने की मांग की है.
अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार (3 सितंबर) को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि आज सुबह-सुबह बीजेपी ने मेरे पार्टी ऑफिस के साथ यही किया है उन्होंने आगे कहा कि क्या पश्चिम बंगाल के गवर्नर कोई कदम उठाएंगे? क्या केंद्रीय गृह मंत्री कोई कार्रवाई करेंगे? क्या PMO कोई एक्शन लेगा? या वे बस अनदेखा करते रहेंगे?
न्यायपालिका से लगाई गुहार
टीएमसी सांसद बनर्जी ने बंगाल के गवर्नर और पीएमओ से दखल की गुहार लगाने के बाद अब न्यायपालिका से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि न्यायपालिका, खासकर कलकत्ता हाई कोर्ट, इस स्थिति का गंभीरता से संज्ञान ले और पश्चिम बंगाल में कानून का राज बनाए रखने के लिए कदम उठाए.
This is what the BJP has done to my party office in the early hours of this morning.
Will the Governor of WB act? Will the Union Home Minister act? Will the PMO act? Or will they continue to look the other way?
It is high time the judiciary, particularly the Calcutta High… pic.twitter.com/SLNwNQ6u7k
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) September 3, 2026
शुभेंदु अधिकारी पर साधा निशाना
बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी से एक सीधा सवाल- आप तृणमूल कांग्रेस और मुझसे इतना क्यों डरते हैं कि आपको डराने-धमकाने के ऐसे हथकंडे अपनाने पड़ रहे हैं? टीएमसी नेता ने आगे कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में विपक्ष के साथ हिंसा, तोड़-फोड़ और डराने-धमकाने के जरिए ऐसा ही बर्ताव किया जाना है, तो मुख्यमंत्री के पास पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.
सब याद रखा जाएगा- बनर्जी
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह लोकतंत्र नहीं है ये साफ-साफ राजनीतिक गुंडागर्दी है. इसके लिए जिम्मेदार लोगों को शर्म आनी चाहिए और जो लोग चुप रहने का फैसला करते हैं, उन्हें भी शर्म आनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि ऐसी हर हरकत याद रखी जाएगी. हर हमला, डराने-धमकाने की हर हरकत, सत्ता का हर दुरुपयोग, कुछ भी भुलाया नहीं जाएगा.
ये भी पढ़ें
कांग्रेस की ‘टुकड़े-टुकड़े’ वाली सोच, राम मंदिर CEO पर मचे बवाल के बीच BJP का पलटवार
