उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अपनी ही सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (RLD) पर सियासी हमला बोल दिया है. लक्ष्मी नारायण चौधरी का कहना है कि जब आरएलडी के बड़े नेता सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन कर चुके थे, तब भी बीजेपी प्रत्याशियों ने सीटें जीती थीं. इससे साबित होता है कि जाट समाज पूरी तरह से बीजेपी के साथ खड़ा है.
वहीं अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया बना दिया’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा, “अखिलेश यादव ने किसी का नाम तो लिया नहीं था. उन्होंने अपने ऊपर लिया हो, राजभर ने अपने ऊपर लिया हो या फिर दारा सिंह ने अपने ऊपर ले लिया हो.” वहीं जयंत चौधरी के साथ होने पर उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में भी पार्टनर हैं. केंद्र में भी वे हमारे पार्टनर हैं. मुझे लगता है कि वह यूपी चुनाव भी साथ में लड़ेंगे.”
‘मेरी बेटी घर पर बैठी है मैं…’, दामाद शायान मसूद पर भड़के ससुर इमरान मसूद
जाट समाज को लेकर क्या बोले लक्ष्मी नारायण चौधरी?
लक्ष्मी नारायण चौधरी ने जाट समाज को लेकर अपने बयान में कहा, “जिसमें राष्ट्रीयता की भावना होगी. जिसमें देशभक्ति की भावना होगी वे सब बीजेपी के साथ होंगे. जाट हमेशा से राष्ट्रभक्त रहा है. वे हमेशा से देशभक्त रहा है. सब जानते हैं कि अंग्रेजों को भी जाट बटालियन बनानी पड़ी थी. अगर कारगिल का इतिहास देखेंगे तब भी जाट बटालियन 1 नंबर पर थी. कहीं भी देश रक्षा की बात होती है तो जाट बटालियन नंबर एक पर होती है.”
वहीं लक्ष्मी नारायण चौधरी ने आगे बताया, “जहां तक मेरी बात है, हम ब्रजवासी हैं. ब्रज में प्रेम की रसधारा बहती है. हम जाति में विश्वास नहीं रखते हैं. हम सब हिंदू हैं और हिंदू धर्म में विश्वास रखते हैं और सबको भाईचारे की भावना से देखते हैं. मेरे खुद के गांव में 500 वोट मुसलमानों के हैं जो हमेशा मुझे मिलते हैं. हम इस तरह का भेदभाव कभी नहीं करते.”
बीजेपी नेता ने आगे बताया, “मेरा मानना यह है कि गरीब-गरीब है और अमीर-अमीर है. किसान चाहें किसी भी जाति या किसी भी धर्म का हो वे एक पक्ष है और मजदूर एक पक्ष है. मेरे ऊपर तो इसलिए जाट का एक तमगा लगा कि जब जाट आरक्षण की लड़ाई हमने लड़ी तो उस समय जाट आरक्षण मिल गया. इस वजह से लोग मुझे जाट कहने लगे. मेरे क्षेत्र में कोई भी जातिवाद की वजह से वोट नहीं देता.”
‘बाबा के सामने कोई विपक्ष का उम्मीदवार टिक नहीं पाता है’
लक्ष्मी नारायण चौधरी ने यह भी बताया, “मुझे जो भी वोट देता है वह यह कहता है कि अपना है और यही अपनेपन का संदेश भगवान कृष्ण ने दिया.” आरएलडी के चुनाव साथ लड़ने और जीतने की संभावना के सवाल पर उन्होंने कहा, “बाबा के सामने कोई विपक्ष का उम्मीदवार टिक नहीं पाता है. महाराज जी का कद इतना बड़ा है कि गरीब हो या अमीर दो वक्त की रोटी खाकर चैन से सोना चाहता है. वह चाहता है कि मेरे बच्चे जैसे स्कूल जा रहे हैं वैसे ही लौट कर आ जाएं. वह चाहता है कि मेरी बेटी जैसे पढ़ने जा रही है वैसे ही वापस आ जाए. यह अगर यूपी में दिया है तो वह योगी आदित्यनाथ ने दिया है.”
LDA ने लॉन्च किया फेस्टिव ऑफर, फ्लैट खरीदी पर मिलेगी 2 लाख तक की छूट
