कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पिछले कुछ समय से उनका नाम कॉमेडियन शेरोन वर्मा के जुड़ रहा है. ऐसी चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रही हैं. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के हालिया एपिसोड में शेरोन के साथ समय मस्ती और मजेदार बातचीत करते नजर आए.इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे. अब समय रैना ने खुद शेरोन वर्मा संग डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है.
लिंकअप के सवाल पर क्या बोले समय रैना?
समय रैना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा था. उन्होंने फैंस से कहा था कि उनसे सिर्फ ‘जेन्युइन सवाल’ पूछे जाएं. इस दौरान उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए. एक यूजर ने सवाल किया है कि क्या आप शेरोन को डेट कर रहे हैं? इस पर समय रैना ने जवाब दिया, ‘नहीं भाई, बस इंटरनेट अपना काम कर रहा है.’
🚨 Samay Raina just gave the million-dollar answer.
During his Instagram Q&A, a girl asked Samay Raina, “Are you dating Sharon Verma?”
Samay replied, “No, brother. Just the internet doing its thing.” 😂
This makes it clear that Samay Raina isn’t in a relationship with Sharon.… pic.twitter.com/H2z8vE7io2
— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) September 9, 2026
ये भी पढ़ें:- 80s Retro AI Trend: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल से लेकर परिणीति-राघव तक, स्टार्स पर चढ़ा विंटेज खुमार
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में दिखी बेहतरीन केमिस्ट्री
समय रैना के शो में जब शेरोन वर्मा पहुंचीं तो दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली, जिसने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा. इतना ही नहीं, समय रैना और उनकी नोंकझोंक भी हुई. दरअसल, शेरेन वर्मा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सीजन 1 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थीं. वहीं, सीजन 2 में उन्होंने पैनलिस्ट के तौर पर शो में हिस्सा लिया. अब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के अब तक दो एपिसोड में बतौर पैनलिस्ट नजर आ चुकी हैं.
मेधा शंकर संग भी जुड़ रहा समय रैना का नाम
शेरोन वर्मा के अलावा समय रैना का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ जुड़ रहा है. पिछले कुछ समय से दोनों की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में दोनों को एक फ्लाइट में साथ देखा गया था. इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर भी दोनों साथ नजर आए. इससे पहले जुलाई 2026 में भी मेधा और समय को कुछ इवेंट्स में साथ देखा गया था. दोनों के बार-बार साथ नजर आने के बाद फैंस उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं. हाल ही में मेधा शंकर को समय रैना के शो में भी देखा गया था.
Samay Raina really brought Medha Shankr and Sharon Verma together on the same panel. 😭💥
The internet noticed immediately, and the comment section did the rest.
Bro doesn’t chase viral moments. He manufactures them. 😂 pic.twitter.com/jaqgu7GAzL
— Bhavesh Gujrati (@Bhaveshlivelife) September 4, 2026
ये भी पढ़ें:- कम बजट, बंपर कमाई! ‘हनुमान अंश’ से पहले इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
