Headlines

समय रैना संग डेटिंग रूमर्स के बीच ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में पहुंचीं मेधा शंकर, वीडियो वायरल


कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का दूसरा सीजन दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो के हर नए एपिसोड का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. अब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के अपकमिंग एपिसोड में नजर आने वाले गेस्ट का भी खुलासा हो गया है. शो के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस मेधा शंकर नजर आने वाली हैं. उनके साथ वरुण धवन और शेरॉन वर्मा भी शो का हिस्सा होंगे.

क्या एक-दूजे को डेट कर रहे मेधा शंकर और समय रैना?
मेधा शंकर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में ऐसे समय पहुंची हैं, जब उनका नाम समय रैना के साथ जोड़ा जा रहा है. पिछले कुछ समय से दोनों की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में दोनों को एक फ्लाइट में साथ देखा गया था. इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर भी दोनों साथ नजर आए. दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाए जाने लगे. 

ये भी पढ़ें:- हुमा कुरैशी से नोरा फतेही और माहिका शर्मा तक, इवेंट में हसीनाओं ने बिखेरा ग्लैमर

कई बार साथ दिखे मेधा शंकर-समय रैना
इससे पहले जुलाई 2026 में भी मेधा और समय को कुछ इवेंट्स में साथ देखा गया था. दोनों के बार-बार साथ नजर आने के बाद फैंस उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं. हालांकि, समय रैना और मेधा शंकर ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का प्रोमो रिलीज
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें मेधा शंकर समय रैना के बराबर में बैठी नजर आ रही हैं. प्रोमो में शो के बाकी गेस्ट भी दिखाई दे रहे हैं. खास बात ये है कि ये एपिसोड नेटफ्लिक्स और समय रैना के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया जाएगा.

रूमर्ड कपल का क्या होगा रिएक्शन?
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के इस एपिसोड में भी अगर दोनों के रिश्ते को लेकर कोई सवाल या मजेदार कमेंट किया जाता है, तो ये देखना दिलचस्प होगा कि समय और मेधा इस पर किस तरह का रिएक्शन देते हैं. क्या दोनों डेटिंग की खबरों पर कुछ खुलासा करते हैं या फिर सवाल को मजाक में टाल देते हैं, इस पर फैंस की नजर रहेगी. 

ये भी पढ़ें:- मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान खान करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *