आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले उत्तर प्रदेश के समीर रिजवी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. समीर रिजवी पर लव जिहाद के आरोप लगाए जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से समीर रिजवी का नाम स्पोर्ट्स एंकर येशा सागर के साथ जोड़ा जा रहा है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि समीर रिजवी और येशा सागर प्यार में हैं. दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. बता दें कि समीर रिजवी मुस्लिम हैं, लेकिन येशा सागर हिंदू हैं.
मैंने टाइमलाइन पर देखी कि समीर रिजवी ने अपनी गर्लफ्रेंड येशा सागर को इंस्टाग्राम से अपनी सभी बिकिनी तस्वीरें डिलीट करने को कहा है, और उसने ऐसा कर भी दिया है।
उन्होंने येशा को आयतें याद करने और क्रिकेटरों से हाथ न मिलाने, सिर्फ नमस्ते करने की सलाह भी दी है।
नारीवादी लड़कियां तब… pic.twitter.com/531aahkPpO
— ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) May 1, 2026
सोशल मीडिया पर समीर रिजवी को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं. यहां तक कहा जा रहा है कि समीर रिजवी येशा सागर को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए बोल रहे हैं. साथ ही उन्होंने येशा को बिकिनी पहनने से भी मना कर दिया है, और सोशल मीडिया पर से अपनी बिकिनी की फोटोज़ को डिलीट करने को बोला है. यहां तक भी कहा जा रहा है कि समीर रिजवी येशा सागर को कुरान की आयतें पढ़ने को बोलते हैं. यह भी दावा किया जा रहा है कि समीर रिजवी ने येशा सागर से दूसरे क्रिकेटरों से हाथ मिलाने तक को मना किया हुआ है.
मॉडल-एक्ट्रेस और स्पोर्ट्स प्रजेन्टर येशा सागर को मेरठ के क्रिकेटर समीर रिजवी की लेडी-लव बताया जा रहा है. कल से सोशल मीडिया पर तमाम चर्चाऐं है.
ऐसा भी कहा गया कि दोनों रिलेशनशिप में है और समीर के कहे मुताबिक येशा सागर ने अपनी हिंदू परंपराऐं बदलना शुरू कर दी है. समीर पर आरोप… pic.twitter.com/TIaqi4RX8E
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) May 2, 2026
सोशल मीडिया पर समीर रिजवी को लेकर ऐसे कई दावें किए जा रहे हैं. अब इन दावों में कितनी सच्चाई है, यहां ये जानना बहुत ज्यादा जरूरी है. बता दें कि येशा सागर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा, “इंटरनेट पर आप जो कुछ भी देखते या पढ़ते हैं, उस पर विश्वास न करें.” इस पोस्ट में उन्होंने इन तमाम दावों को गलत बताया है.
Don’t believe everything you see or read on the internet. 😌
— Yesha Sagar (@yesha_sagar) May 1, 2026
बता दें कि अभी तक समीर रिजवी या येशा सागर ने अपने रिश्ते को लेकर कई बयान नहीं दिया है. सिर्फ सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. यहां तक कहा जा रहा है कि दोनों यूपी टी20 लीग के दौरान नजदीक आए. यहीं से दोनों को इश्क हुआ. येशा सागर यूपी टी20 लीग में एंकर हैं, और समीर कानपुर टीम के कप्तान हैं.
गौरतलब है कि इन सब की शुरुआत एक खेल पत्रकार के पोस्ट से हुई थी. जहां उन्होंने लिखा था कि उत्तर प्रदेश का एक मुस्लिम क्रिकेटर और एक हिंदू स्पोर्ट्स एंकर प्यार में हैं. सोशल मीडिया पर इन आरापों के बाद येशा सागर ने समीर रिजवी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. ऐसा सोशल मीडिया पर ही दावा किया जा रहा है.
First, Yesha Sagar unfollows Sameer Rizvi, then she comes back and tweets, ‘Don’t believe internet rumours,’ and follows Sameer Rizvi again. If she herself doesn’t care about her own life, why should we care 🤷♂️ pic.twitter.com/XWOCY4Avx0
— Amar💫 (@KUNGFU_PANDYA_0) May 2, 2026
यह भी पढ़ें-
एमएस धोनी को दी नमाज पढ़ने की सलाह, तभी चेन्नई से निकाले गए समीर रिजवी? जानें वायरल दावे का सच
