Headlines

‘समुद्री लुटेरों’ की तरह काम कर रही US नेवी, ट्रंप का होर्मुज नाकेबंदी पर बड़ा बयान, ईरान ने कहा- ‘हथियारबंद डकैती’


Donald Trump Call US Navy Pirates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की नेवी की नाकेबंदी कार्रवाई पर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा है कि यूएस नेवी पानी में समुद्री लुटेरों की तरह काम कर रही है. इस दौरान शेघी बघारते हुए उन्होंने कहा कि ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के दौरान जहाजों को जब्त करने के ऑपरेशन समुद्र में किस तरह किए जाते हैं, यह एक उदाहरण है. राष्ट्रपति ट्रंप ने यह बात एक रैली में संबोधित करते हुए प्लोरिडा में शनिवार यानी 02.05.2026 को कही है. 

उन्होंने कहा कि हम उस पर उतरते हैं. जहाज पर कब्जा कर लेते हैं. हम माल पर कब्जा कर लेते हैं. तेल पर कब्जा कर लेते हैं. यह एक मुनाफे वाला धंधा है. 

उनके भाषण पर भीड़ ने जमकर ताली बजाई. इसके बाद ट्रंप ने कहा कि हम समुद्री लुटेरों जैसे हैं. हम एक तरह से समुद्री लुटेरे ही हैं. लेकिन हम कोई खेल नहीं खेल रहे हैं.

ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई को बताया हथियारबंद डकैती

इधर ईरान ने अमेरिका की कार्रवाई को हथियारबंद डकैती कहा है. अमेरिकी सेना ने दो ईरानी जहाजों को रोका था. इसमें ईरान कच्चे तेल लेकर जा रहा था. ईरान ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा था कि यह खुले समुद्र में हथियारबंद डकैती है. वॉशिंगटन इंटरनेशनल कानून को तोड़ रहा है. 

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने असल में समुद्री डकैती को बढ़ावा दिया है. यह एक समुद्री डकैती है. हथियारबंद डकैती है. बगाई ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि दुनिया समुद्री लुटेरों की वापसी देख रही है.अमेरिकी अधिकारी उन जब्तियों को कानून की आड़ में छिपा रहे हैं.

ईरान ने हॉर्मुज पर कर रखी है नाकेबंदी

इधर, युद्ध शुरू होने के बाद ईरान ने हॉर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों को रोक दिया. इनमें सिर्फ मित्र देशों के जहाजों को अनुमति दी है. इधर खाड़ी इलाके में समुद्री हिस्से पर अमेरिका ने एक अलग नाकेबंदी कर दी है. अबतक अमेरिका 45 से ज्यादा जहाजों को रोक चुका है. इधर, पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ ने अप्रैल में पत्रकारों से कहा था कि यह नाकेबंदी तबतक रहेगी, जबतक इसकी जरूरत होगी. 

ये भी पढ़ें: होर्मुज संकट के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरानी तेल खरीद पर चीन की कंपनी पर लगाया प्रतिबंध



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *