Headlines

सरायकेला में मंत्री- विधायक से बच्चों ने जताई नाराजगी, स्कूल की बिल्डिंग को लेकर धरना


झारखंड के सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल से गुजरने वाले एनएच-32 पर बहुप्रतीक्षित जामडीह रेलवे ओवरब्रिज शनिवार (14 नवंबर) से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ और ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने संयुक्त रूप से ओवरब्रिज का शुभारंभ किया. इसके शुरू होने से पुरुलिया के रास्ते धनबाद और बोकारो की ओर आवागमन करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. 

आपको बता दें कि करीब एक माह पूर्व इसी मार्ग पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज को खोला गया था. अब जामडीह रेलवे ओवरब्रिज भी चालू होने से रेलवे क्रॉसिंग के कारण लगने वाले जाम और लंबे इंतजार से वाहन चालकों को राहत मिलेगी. खासकर धनबाद, बोकारो और पुरुलिया की ओर जाने वाले यात्रियों एवं मालवाहक वाहनों के लिए आवागमन सुगम होगा.

स्थानीय स्कूली छात्रों ने स्कूल भवन के निर्माण को लेकर दिया धरना

ओवरब्रिज के शुभारंभ के बीच जामडीह में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां स्थानीय स्कूली छात्रों ने स्कूल भवन और फुट ओवरब्रिज के निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया. सांसद संजय सेठ ने बच्चों को समझाकर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन छात्र पनी मांग पर अड़े रहे और धरने पर बैठे रहे. छात्रों का कहना है कि उनका विद्यालय फिलहाल अस्थायी रूप से छऊ कला केंद्र में संचालित हो रहा है. 

उनका दावा है कि विद्यालय के पास भवन निर्माण के लिए करोड़ों रुपये का फंड उपलब्ध होने के बावजूद अब तक स्कूल भवन का निर्माण नहीं कराया गया है. जामडीह रेलवे ओवरब्रिज का शुरू होना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन इसी मौके पर बच्चों का स्कूल भवन और फुट ओवरब्रिज के लिए सड़क पर उतरना स्थानीय बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा दूसरा सवाल सामने ले आया. 

सरायकेला: धारदार हथियार से महिला की हत्या, बॉडी से मांस के टुकड़े काटे! आरोपी जेठ गिरफ्तार

सांसद और विधायक के खिलाफ हाय- हाय के लगाए नारे 

अब प्रशासन और शिक्षा विभाग के सामने बच्चों की स्कूल भवन संबंधी मांग के साथ व्यस्त मार्ग पर उनकी सुरक्षित आवाजाही के लिए फुट ओवरब्रिज की मांग पर निर्णय लेने की चुनौती है. इस दौरान छात्रों ने सांसद और विधायक के खिलाफ हाय- हाय के नारे भी लगाए. हालांकि इस संबंध में सांसद संजय सेठ और स्थानीय विधायक सविता महतो का पक्ष लेने का प्रयास किया गया मगर उन्होंने मीडिया से बात नहीं की और चलते बने. 

उधर नीमडीह अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी के आश्वासन के बाद बच्चों ने अपना आंदोलन समाप्त कर लिया. अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में है और उपायुक्त के निर्देश पर स्कूल के लिए स्थल चिन्हित कर लिया गया है. चूंकि सड़क निर्माण कार्य चल रहा था इसलिए काम शुरू नहीं हो सका था अब जब सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तो जल्द ही स्कूल भवन का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन उचित है मगर स्कूली छात्रोंछात्रको इस तरह से सड़क पर बैठाना और उन्हें आंदोलन में घसीटना उचित नहीं है इसकी जांच कराई जाएगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *