Headlines

सलमान खान की SVC 63 का Promo Shoot, Nayanthara संग Mass Entry और Title Reveal पर बड़ा अपडेट!


सलमान खान और उनके entry scenes… ये कोई आम चीज नहीं है, बल्कि fans के लिए एक celebration जैसा होता है। दशकों से सलमान की फिल्मों में उनकी एंट्री को लोग त्यौहार की तरह देखते आए हैं। और अब एक बार फिर वैसा ही कुछ होने वाला है।

खबर है कि डायरेक्टर Vamshi Paidipally ने फिल्म SBC63 के लिए सलमान का जबरदस्त entry sequence शूट कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस सीन में सलमान का वही पुराना वाला massive, swag वाला “massy avatar” देखने को मिलेगा, जिसे देखकर थिएटर में सीटियां और तालियां तय हैं। कुछ समय पहले रिपोर्ट आई थी कि मेकर्स फिल्म को “The Messenger” टाइटल दे सकते हैं। वहीं Sources के मुताबिक, Vamshi इस फिल्म को एक action + spy drama के तौर पर डेवलप कर रहे हैं। लेकिन साथ ही वो सलमान की उस commercial hero image से कोई समझौता नहीं करेंगे, जिसके लिए उन्हें लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

अब ताजा अपडेट ये है कि मेकर्स ने मुंबई में फिल्म का पहला schedule पूरा कर लिया है और इसी दौरान सलमान का एंट्री सीन भी शूट हो चुका है। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो ये सीन शायद फिल्म में नहीं दिखाया जाएगा। बल्कि इसे एक promo के तौर पर शूट किया गया है, जिसे थिएटर में नहीं बल्कि सिर्फ social media पर रिलीज किया जा सकता है। फिल्म की रिलीज में अभी वक्त है, इसलिए मेकर्स इस प्रोमो को ऑनलाइन ही drop कर सकते हैं। हालांकि अभी ये सब सिर्फ speculation है। असली सच्चाई तो प्रोमो रिलीज होने के बाद ही सामने आएगी।

कुछ दिन पहले भी रिपोर्ट आई थी कि मेकर्स जल्द ही फिल्म का official title reveal करने वाले हैं। लेकिन वो सिर्फ एक सिंपल पोस्टर से खुश नहीं हैं। इसी वजह से सलमान और नयनतारा के साथ मुंबई में एक खास dhamakedaar announcement promo शूट किया गया है। सलमान का ये entry scene उसी प्रोमो का हिस्सा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये प्रोमो Eid-ul-Adha के मौके पर रिलीज हो सकता है। इस साल ईद-उल-अधा 27 मई को है, इसलिए उम्मीद है कि उसी के आसपास फिल्म का टाइटल भी reveal हो जाएगा।

वैसे सलमान की हालिया फिल्म “Matrubhoomi” के teaser को लोगों से थोड़ा ठंडा response मिला था। ऐसे में Vamshi की इस फिल्म और announcement teaser से fans को काफी उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि ये प्रोमो जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है। फिलहाल सलमान और नयनतारा ने मुंबई वाला काम पूरा कर लिया है और अब वो Manali schedule की तैयारी में हैं। इसके बाद उन्हें हैदराबाद जाना है, जहां फिल्म के villain के साथ उनका बड़ा face-off शूट होगा।

विलेन के रोल को लेकर चर्चा है कि मेकर्स Fahadh Faasil या Akshaye Khanna को कास्ट कर सकते हैं। लेकिन official confirmation के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान का ये नया entry promo वाकई fans के लिए कितना बड़ा धमाका साबित होता है!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *