Headlines

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी


Bigg Boss 20 Contestants: सलमान खान का बहुचर्चित शो ‘बिग बॉस’ का 20वां सीजन इन दिनों काफी चर्चा में है. इस शो के नए सीजन का भी ऐलान हो चुका है. सलमान खान नए कंटेस्टेंट्स और नए रूल के साथ एक बार फिर से टीवी से लेकर ओटीटी तक बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच अब सलमान के शो को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि इसमें बतौर कंटेस्टेंट ललित मोदी की भी एंट्री होने वाली है.

दरअसल, बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मानें तो ललित मोदी ‘बिग बॉस 20’ में नजर आने वाले हैं. इसमें वो बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेने वाली हैं. सूत्रों के अनुसार, मेकर्स इस रियलिटी शो के लिए मोदी के नाम पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई भी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन शो में उनकी एंट्री की खबरों ने पहले ही दर्शकों में एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन तोड़े 10 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन

16 साल बाद इंडिया लौटेंगे ललित मोदी

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी 16 सालों से इंडिया छोड़कर विदेश में रह रहे थे. उन्हें कानून पचड़ों में फंसने की वजह से घर से दूर रहना पड़ा. लेकिन अब उन्हें 16 साल के बाद कानूनी राहत मिली है. ललित मोदी आईपीएल के संस्थापक हैं और इसके दूसरे सीजन (IPL 2009) दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में खेला गया था. इस दौरान उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने अपने निजी फायदे के लिए आईपीएल को भारत की जगह दक्षिण अफ्रीका में करवाया था. हालांकि, उन्होंने आरोपों पर सफाई दी थी और कहा था कि भारत में लोकसभा चुनाव होने वाले थे, जिसकी वजह से टूर्नामेंट को इंडिया में करवाना पॉसिबल नहीं था.

इतना ही नहीं, प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उन पर करीब 250 करोड़ की रकम भारतीय रिजर्व बैंक की इजाजत के बगैर विदेश भेजने का आरोप लगा था. उन पर यूके में स्थित कंपनियों से पैसे लेने और विदेशी मुद्रा में गड़बड़ी जैसे गंभीर आरोप लगे थे. उन पर साल 2018 में 10.65 करोड़ का जुर्माना भी लगाया गया था. ललित मोदी का कहना था कि फैसले सामूहिक रूप से लिए गए थे और इसमें कोई निजी लेन-देन नहीं किया गया था. अब 16 साल के लंबे इंतजार के बाद अपीलीय ट्रिब्यूनल ने ललित मोदी पर लगे जुर्माने को रद्द कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘बंटवारा 1947’ को नहीं मिल रहे थे प्रोड्यूसर, ‘गदर 2’ के आने के बाद बनी बात

सुष्मिता सेन संग वायरल हो चुकी फोटो

इतना ही नहीं, ललित मोदी की जिंदगी से जुड़ा एक और विवाद काफी चर्चा में रहा. उनकी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज सामने आई थी, जिसमें दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी. इसके बाद दोनों के लिंकअप की खबरें मीडिया में खूब रही थीं. हालांकि, बाद में दोनों इस रिश्ते से इनकार भी किया था.

‘बिग बॉस 20’ के बाकी कंटेस्टेंट और स्ट्रीमिंग डेट

बहरहाल, अगर ‘बिग बॉस 20’ के बाकी कंटेस्टेंट्स के बारे में बात की जाए तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लिस्ट में जेनिफर विंगेट, गीता बसरा, माही विज, सुनील पाल, इरानियम मॉडल एल्नाज नोरोजी, अंजलि अरोड़ा, जन्नत जुबैर, अर्जुन बिजलानी, एक्टर पर्ल वी पूरी और रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती जैसे कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं. हालांकि, अभी तक मेकर्स ने किसी के भी नाम पर मुहर नहीं लगाई. वहीं, इसके ऑन एयर होने की बात की जाए तो सलमान खान का ये शो 20 सितंबर के बाद शुरू किया जाएगा. माना जा रहा है कि ये सितंबर के अंत में टेलीकास्ट किया जाएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *