Headlines

सस्ती हो गई AI वाली वॉशिंग मशीन, 1388 रुपए की EMI पर घर लाएं


घर में फुल ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन कीमत देखकर हर बार रुक जा रहे हैं तो इस बार आपके पास बड़ा मौका है. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर Samsung और LG की कुछ फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनें अच्छी कीमतों पर उपलब्ध हैं.

खास बात यह है कि इनमें बड़ी क्षमता के साथ कई स्मार्ट फीचर्स भी मिल रहे हैं. ऐसे में अगर पुरानी मशीन बदलने या पहली बार वॉशिंग मशीन खरीदने की तैयारी है तो इन दोनों मॉडल पर नजर डाल सकते हैं.

EMI 1388 रुपये से शुरू

Samsung की 10 किलो की फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड वॉशिंग मशीन WA80F10E2LTL इस समय करीब 24,990 रुपये में मिल रही है. इसकी कीमत 40,990 रुपये पहले थी, यानी MRP के मुकाबले करीब 16,000 रुपये की बचत हो रही है. यह करीब 39 फीसदी की कमी है. कंपनी की वेबसाइट पर इस मॉडल की स्टैंडर्ड EMI करीब 1388 रुपये प्रति महीने से शुरू बताई गई है. वहीं Amazon पर दिखाई देने वाली EMI बैंक, कार्ड और चुने गए टेन्योर के हिसाब से अलग हो सकती है.

इस मशीन में AI वॅाश, इकोब्बल और डिजिटल इनवर्टर मोटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ Wi-Fi और समार्ट थिंगस सपोर्ट भी मिलता है. 10 किलो क्षमता होने के चलते यह बड़े परिवार के लिए भी काम की हो सकती है. कंपनी  डिजिटल इनवर्टर मोटर पर 10 साल और प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी देती है.

LG की 8 किलो मशीन भी बजट में

अगर 10 किलो की मशीन की जरूरत नहीं है और बजट थोड़ा कम रखना चाहते हैं तो LG T80VBMB4Z भी एक ओपशन है यह 8 किलो की फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड वॉशिंग मशीन है. इसकी ऑनलाइन कीमत करीब 21,990 रुपये है.

LG के इस मॉडल में 5 स्टार रेटिंग, स्मार्ट इंवरटर मोटर और टोरबोडर्म टेक्नोलॉजी दी गई है. इसके अलावा स्मार्ट डाइगनोसिज, वाटरफॅाल सरक्यूलेशन, लोडसेंस और ओटो रिस्टार्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. स्मार्ट इंवरटर मोटर पर कंपनी 10 साल की वारंटी देती है.

दोनों में से कौन सी मशीन आपके लिए बेहतर?

अगर परिवार बड़ा है और ज्यादा कपड़े एक साथ धोने की जरूरत पड़ती है तो Samsung का 10 किलो मॉडल ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है. इसके अलावा इसमें AI वॅाश, Wi-Fi और स्मार्ट थिंगस जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं. वहीं 2-4 लोगों के परिवार के लिए LG की 8 किलो मशीन पर्याप्त हो सकती है और इसकी कीमत भी Samsung मॉडल से कम है.

खरीदने से पहले कीमत जरूर जांचें

ऑनलाइन शॉपिंग में कीमत, EMI, बैंक ऑफर और कैशबैक लगातार बदल सकते हैं. इसलिए ऑर्डर करने से पहले Amazon पर दिखाई जा रही अंतिम कीमत और EMI जरूर चेक करें. खासकर 1,388 रुपये वाली EMI किसी विशेष बैंक, कार्ड या टेन्योर से जुड़ी हो सकती है. ऐसे में बिना शर्तें देखे केवल EMI देखकर खरीदारी न करें.

यह भी पढ़ें- 6 अक्टूबर से महंगी होगी हवाई यात्रा, इंडिगो ने सभी रूटों पर बढ़ाए टिकट के दाम

यह भी देखें-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *