Headlines

‘साइकिल का हैंडल संभाल नहीं पा रहे अखिलेश…’, ओम प्रकाश राजभर का निशाना


योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कन्नौज में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई को भंग किए जाने को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है. राजभर ने कहा कि जब आप खुद ही एसी, पीसी से बाहर नहीं निकलेंगे तो पार्टी के कार्यकर्ता बेचारे क्या करेंगे. 

अखिलेश यादव पर कसा तंज

राजभर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश यादव पर फिर से बड़ा हमला किया और लिखा- ‘सुना है आपने अपनी पार्टी की कन्नौज ज़िला इकाई को भंग कर दिया है. ए महाराज, उनकी क्या गलती थी? जब आप ख़ुद ही एसी, पीसी और ट्विटर की दुनिया से बाहर नहीं निकलेंगे तो ज़िला वाले बेचारे क्या करेंगे? 

जिस कन्नौज की जनता को आपने खानदानी विरासत समझ के ‘खयाली गढ़’ बना रखा था, वहीं पर आपकी हैसियत पता चल गई. कुर्सियां खाली रह गईं. 

वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान

आपके पिता जी और चाचा जी ने खून-पसीना बहा के कन्नौज को सपा का गढ़ बनाया था, अब आप अपने टाइम में हाल देख लीजिए, आपको समझ में आया कि नहीं कि प्रदेश का गैर यादव पिछड़ा और बहुजन समाज आपको पूरी तरह से खारिज कर चुका है. 

हमारी सलाह मानिए और चुनाव से पहले समूचे प्रदेश की कार्यकारिणी को भंग कर दीजिए. यूपी में आपकी पोल खुल गई है महाराज. सबको पता है कि साइकिल चलाने वाले असली नेता जा चुके हैं, पिता जी और चाचा जी की साइकिल का हैंडिल आप सही से संभाल नहीं पाए. 

आपके लोडर भी समझ चुके हैं कि साइकिल का चेन टूट गया है, अब रिम टेढ़ा होने वाला है. टायर बस फटने ही वाला है. ऐसे ही मैंने नहीं कहा था कि सत्ताइस में सपा साफ है!’ 

कन्नौज में सपा की जिला इकाई भंग

बता दें कि समाजवादी पार्टी के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में सपा के पीडीए सम्मेलन में बड़ी संख्या में कुर्सिया खाली रह गईं थी, जिससे नाराज़ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कन्नौज में सपा की कार्यकारिणी इकाई को भंग कर दिया था. जिसके बाद बीजेपी और विरोधी दल लगातार सपा पर हमलावर बने हुए हैं और तंज कस रहे हैं. 

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! सीएम योगी के इस कदम हलचल तेज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *