Headlines

साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल


इंटरनेट की दुनिया में कब, क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. अक्सर हम महंगे जिम में बड़े-बड़े रईसों और युवाओं को ब्रांडेड ट्रैकसूट पहनकर पसीना बहाते देखते हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसने साबित कर दिया है कि फिटनेस का शौक किसी की हैसियत का मोहताज नहीं होता. वायरल हो रहे एक सीसीटीवी फुटेज में जिम में साफ-सफाई करने आई एक महिला ने जो किया, उसे देखकर अच्छे-अच्छे जिम फ्रीक्स के होश उड़ गए हैं. साड़ी पहने इस महिला का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर हर जगह छाया हुआ है.

जब झाड़ू छोड़ दीदी ने पकड़ी जिम की मशीन

दरअसल, यह पूरा मामला एक जिम का है, जहां रोजाना की तरह एक महिला झाड़ू-पोछा करने पहुंचती है. जिम खाली होता है और वहां कोई मौजूद नहीं होता. बस फिर क्या था, महिला के अंदर का फिटनेस लवर जाग उठता है. वह हाथ में पकड़ी झाड़ू को एक तरफ रखती है और सीधे पहुंच जाती है जिम की सबसे भारी-भरकम एक्सरसाइज मशीनों की तरफ. महिला बिना किसी हिचकिचाहट के, लाल रंग की साड़ी पहने हुए ही क्रॉस-ट्रेनर मशीन पर चढ़ जाती है और बड़े ही मजे से एक्सरसाइज करने लगती है. महिला के चेहरे पर कोई डर नहीं, बल्कि एक अलग ही कॉन्फिडेंस देखने को मिल रहा है.

सपना सिर्फ अमीरों का नहीं, जज्बा होना चाहिए

जिम की इस मशीन पर जहां लोग महंगे जूते और जिम गियर पहनकर भी हांफने लगते हैं, वहां यह महिला साड़ी और चप्पलों में ही पूरे स्वैग के साथ वर्कआउट कर रही है. सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई यह क्लिप इस बात का सबूत है कि मशीनों पर पसीना बहाने का सपना सिर्फ अमीरों का ही शौक नहीं है, बल्कि एक आम इंसान के दिल में भी यह ख्वाहिश दबी होती है. महिला ने जिस सादगी और फुर्ती के साथ मशीन को चलाया, उसने यह साफ कर दिया कि अगर दिल में जज्बा हो तो किसी खास लिबास या अमीरी की जरूरत नहीं होती.

यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर जनता ने कहा- चाची रॉक्स, बाकी सब शॉक्ड

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है प्री-वर्कआउट में चाची ने चाय-पॉपकॉर्न खाया है, क्या एनर्जी है.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इसे कहते हैं नो बहाना, सिर्फ फिटनेस पर निशाना.’ कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि जिम के मालिक को अब इन चाची को फ्री मेंबरशिप दे देनी चाहिए. कुल मिलाकर साड़ी वाली इन चाची ने अपनी इस छोटी सी क्लिप से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है और लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *