Headlines

साप्ताहिक टैरो राशिफल 27 सितंबर से 3 अक्तूबर 2026: कर्क राशि को विदेश यात्रा और पुरस्कार, मिथुन-तुला जीत के पथ पर; जानें 12 राशियों का भविष्य


Weekly Tarot Horoscope 27 September to 3 October 2026: सितंबर के समापन और अक्तूबर की शुरुआत का यह नया सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए करियर में सम्मान, विदेश यात्रा, संपत्ति सौदों और वित्तीय सावधानी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है. आने वाले 7 दिनों में टैरो कार्ड्स आपके भविष्य और आजीविका के बारे में क्या संकेत दे रहे हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.

इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को पुरस्कार व विदेश यात्रा के योग हैं और मिथुन-तुला जीत के पथ पर अग्रसर रहेंगे, वहीं मकर राशि वालों को कोर्ट-कचहरी व सेहत को लेकर और सिंह राशि के जातकों को आर्थिक तंगी से सतर्क रहने की सख्त जरूरत है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए यह पूरा सप्ताह कैसा साबित होगा.

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, सप्ताह मेष राशि के लोगों के लिए विशेष फलदायी रहेगा. इस सप्ताह आप रचनात्मक क्षेत्र में आपको विशेष सुर्खियां मिलेंगी. आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे. अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें. पारिवारिक वातावरण सुखद होगा.

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के जातकों की पारिवारिक लाइफ इस सप्ताह थोड़ा डिस्टर्ब रह सकती है. जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं. अत: पति-पत्नी एक दूसरे के साथ कुछ समय व्यतीत करने की कोशिश करें, बिखर चुकी चीजों को पुनः संगठित करने में ऊर्जा लगाएं. सेहत के लिए समय ठीक नहीं है.

मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो राशिफल के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा साबित होगा. इस सप्ताह आप जीत के पथ पर हैं. नौकरीपेशा लोगों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, वर्तमान में आप जो कर रहे हैं और जो संपर्क बना रहे हैं, वह भविष्य में लाभदायक साबित होगा. साथी की सेहत का ध्यान रखें, उसे आपकी जरूरत पड़ सकती है.

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार और तेजस्विता में वृद्धि होगी. देश-विदेश में ख्याति विस्तार के साथ पुरस्कार प्राप्ति का भी योग बन सकता है. सपरिवार मनोरंजक भ्रमण और विदेश यात्रा पर जा सकते हैं.

सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों की धन संबंधित मामलों में स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है. इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा. कुछ धन राशि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी खर्च हो सकती है. माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी.

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो राशिफल के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए सप्ताह आपको कार्यस्थल विशेष सुर्खियां और मान सम्मान दिलाएगा. इस सप्ताह आप पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे. आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में बीतेगा जो आपको नयी ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा.

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातकों का प्रभाव, करिश्मा और सर्जनात्मक प्रवृत्तियां शिखर पर होंगी. आपकी आध्यात्मिक उन्नति होगी. व्यापार में लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. आप जीत के पथ पर हैं.

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस सप्ताह आप संपत्ति, गृह, पारिवारिक मामलों में नई शुरुआत कर सकते हैं. साथ ही आपको इस सप्ताह आर्थिक लाभ मिलेगा. आपको निवेश के जरिए मुनाफा भी हो सकता है. लेकिन, धैर्य और समझ के साथ ही निवेश संबंधित फैसले लें.

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. इस सप्ताह आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर रहें. आपका धन संबंधित मामलों में खर्चा बढ़ सकता है. जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें. जीवन में कठिनाइयों से न घबराएं, अच्छा समय जल्द ही आने वाला है.

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों को इस सप्ताह थोड़ा संभलकर रहना होगा. आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. साथ ही सेहत के लिए समय ठीक नहीं है. सावधानी बरतें. हालांकि, आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी क्योंकि, आपके आय के साधनों में वृद्धि होगी.

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि इस सप्ताह कुंभ राशि के लोगों के लिए घर गृहस्थी का माहौल कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है. हालांकि, किसी बात को लेकर वैवाहिक जातकों को ससुराल पक्ष से तनाव उपस्थित हो सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा.

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि इस सप्ताह मीन राशि के व्यापार मालिकों और उद्यमियों के लिए लाभदायक होगा. अनानास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की कोशिश की जा सकती है, पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी.

अक्टूबर में बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत! करियर में प्रमोशन और अचानक धनलाभ के संकेत, क्या आपकी राशि शामिल है?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *