Leo Monthly Horoscope 2026: सितंबर का महीना सिंह राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है. ग्रहों की स्थिति एक तरफ जहां करियर और व्यापार में नई चुनौतियां और अवसर दोनों लाएगी, वहीं पारिवारिक व प्रेम जीवन में समझदारी से फैसले लेने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से सिंह राशि का संपूर्ण मासिक राशिफल.
पारिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन इस माह मिला-जुला रहेगा. सितारे आपका सहयोग करेंगे, लेकिन आपको पारिवारिक रिश्तों पर विशेष ध्यान देना होगा. मंगल एकादश भाव में रहकर रिश्तों को मजबूती प्रदान करेंगे. परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें और बातचीत के तरीके में शालीनता लाएं. शनि के आठवें भाव में होने से बीच-बीच में असमंजस की स्थिति बन सकती है. परिवार के सदस्यों में अहंकार बढ़ने के कारण आपसी तालमेल में कमी आ सकती है, हालांकि गुरु की दृष्टि चौथे भाव पर होने से स्थितियां धीरे-धीरे नियंत्रण में आ जाएंगी.
व्यापार तथा नौकरी
व्यापारियों के लिए यह माह मध्यम फलदायी रहेगा. पहले भाव में सूर्य, केतु और बुध की युति के कारण बाजार में कड़े कॉम्पिटिशन और प्रतिद्वंद्वियों का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, गुरु की सातवीं दृष्टि छठे भाव पर होने से अंतिम परिणाम आपके पक्ष में आएंगे; नया निवेश करने से फिलहाल बचें. नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें और काम को अच्छी तरह समझकर पूरा करें. उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट करने से पहले अच्छे से विचार कर लें. गुरु की अनुकूल स्थिति के प्रभाव से नई नौकरी मिलने या पदोन्नति (प्रमोशन) के अच्छे योग बन रहे हैं.
शिक्षा तथा करियर
विद्यार्थियों को मनचाही सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. टेक्निकल क्षेत्र की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सामान्य से अधिक समय देना होगा. अपने पाठ्यक्रम पर पूरा फोकस रखें; 18 सितंबर को मंगल के द्वादश भाव में संचरण के बाद आप परीक्षा परिणामों से संतुष्ट रहेंगे. करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें और किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा न करके केवल अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें. इस माह अपने करियर को पर्याप्त समय दें और अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से समझें.
प्रेम जीवन
प्रेम संबंधों को लेकर मन में नया उत्साह रहेगा. गुरु का शुभ प्रभाव लव लाइफ को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा. यदि पार्टनर के साथ पहले से कोई अनबन या बहस चल रही थी, तो इस माह सुलह होगी और रिश्ते में पुनः विश्वास बढ़ेगा. जो लोग सिंगल हैं, उनकी किसी खास से नजदीकी बढ़ेगी, लेकिन रिश्ते को संभलकर आगे बढ़ाएं. माह के मध्य तक सूर्य-केतु की युति के चलते लव लाइफ में दिखावे से बचें. वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए बातचीत का तरीका सौम्य रखें.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें. शनि के सातवें भाव में वक्री होने और केंद्र में सूर्य-केतु की स्थिति के कारण खान-पान का ध्यान रखें; एसिडिटी और पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. मंगल की स्थिति भी बहुत अनुकूल नहीं है, जिससे कमर दर्द तथा जोड़ों के दर्द (जॉइंट पेन) की शिकायत रह सकती है. केंद्र में ग्रहण दोष के प्रभाव से शादीशुदा जातकों की जीवनसाथी (पत्नी) का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें.
- लकी नंबर: 8
- लकी कलर: गुलाबी
ज्योतिषीय उपाय
- प्रतिदिन प्रातः भगवान सूर्य को जल में लाल चंदन और लाल फूल डालकर अर्घ्य दें.
- जरूरतमंद व निर्धन लोगों को आदरपूर्वक भोजन कराएं.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
