Headlines

सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ को फ्री में OTT पर कब और कहां देख सकेंगे? आ गई सारी डिटेल


लोककथाओं पर बेस्ड सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की  फैंटेसी ड्रामा ‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था. वहीं हाल ही में  इसके दूसरे पार्ट यानी सीक्वल की भी अनाउंसमेंट की गई है. ये फिल्म ओटीटी पर रेंट पर देखने के लिए अवेलेबल है. वहीं अब इसकी फ्री में स्ट्रीमिंग होने जा रही है. यहां जान सकते हैं कि ‘द वन’ को ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर फ्री में कब और कहां देख सकेंगे? 

 ‘द वन’ को फ्री में ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे?  
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है, लेकिन अभी इसे केवल रेंट (किराए) पर ही देखा जा सकता है. वहीं जो लोग इसके फ्री में स्ट्रीमिंग का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए गुड न्यूज है. दरअसल ‘द वन’ जल्द ही फ्री स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल होगी. इसका मतलब है कि रेंट वाला ऑप्शन हटा दिया जाएगा और सब्सक्राइबर बिना किसी एडीशनल चार्ज के इस फिल्म को देख सकेंगे. 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म 20 नवंबर, 2026 से फ्री में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल हो जाएगी. 

 ‘द वन’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित इस बॉलीवुड फिल्म ने ठीक-ठाक परफॉर्म किया था. इसने अपनी रिलीज के दौरान सैकनिल्क के मुताबिक भारत में कुल 70.35 करोड़ की नेत कमाई की थी. वहीं इसने ओवरसीज में 8.05 करोड़ कमाए थे और इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 91. 49 करोड़ रुपये रही थी.  

91.49 करोड़ की कमाई के साथ, ‘द वन’ सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में पांचवें नंबर पर रही थी. इसने ‘परम सुंदरी’ (89.72 करोड़) को पीछे छोड़कर पांचवीं पोजिशन हासिल की थी. वहीं तमन्ना भाटिया की ये बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म रही. इसने हिम्मतवाला के 68.97 करोड़ की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया था. 

 ‘द वन’ के बारे में
 ‘द वन’ का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा  श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और अनूप सोनी भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म को एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *