Headlines

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट, मेडिकल वॉकिंग बूट पहने शेयर की फोटो


एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में चोट लग गई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. सिद्धार्थ ने एक फोटो शेयर की, इसमें वो मेडिकल वॉकिंग बूट पहने नजर आए. फोटो में सिर्फ सिद्धार्थ का पैर नजर आ रहा है. इसके साथ उन्होंने फनी अंदाज में कैप्शन लिखा.

सिद्धार्थ ने लिखा- मैंने ‘Break a Leg’ को ज्यादा ही सीरियसली ले लिया. सिद्धार्थ ने ये नहीं बताया है कि उन्हें आखिर ये चोट कैसे लगी.

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा प्रोफेशनली और पर्सनली सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. सिद्धार्थ की फिल्म ‘द वन’ थिएटर में लगी है. फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा कमा रही है. फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म रन टाइम 2 घंटे 45 मिनट है. फिल्म में सिद्धार्थ के अलावा तमन्ना भाटिया, श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, अनूप सोनी जैसे स्टार्स नजर आए.

‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 81.55 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं 68.70 करोड़ का नेट कलेक्शन है. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 7.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 89.40 करोड़ का बिजनेस किया.

दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं सिद्धार्थ

सिद्धार्थ की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो दोबारा पिता बनने वाले हैं. हाल ही में कियारा और सिद्धार्थ ने दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की. उन्होंने एक फोटो शेयर की. इस फोटो में सिद्धार्थ, कियारा और उनकी बेटी सरायाह का हाथ नजर आ रहा था. फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- सबसे बड़े गिफ्ट के साथ हमें फिर से आशीर्वाद मिला है. हमारा दिल प्यार और आभार से भरा है.

मालूम हो कि कपल ने 7 फरवरी 2023 में शादी की थी. उन्होंने जैसलमेर में शादी की थी. उनकी शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी. जुलाई 2025 में कपल बेटी सरायाह के पेरेंट बने. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *