Headlines

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी


पाकिस्तान की तरफ से भारत से लगी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में चीन में बनी एसएच-15 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी गन तैनाती से जुड़ी खबरों के बीच भारत ने बयान दिया है. भारत की तरफ से दो टूक कहा है कि वह राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए  जो भी जरूरी होगा, करेगा. 

विदेश मंत्रालय ने अपनी वीकली प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल का जवाब देते हुए यह बयान दिया है. मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद पर भारत का रुख नहीं बदला है. देश अपनी रक्षा के लिए तैयार रहेगा. 

जायसवाल ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने देखा कि पाकिस्तान को कैसा मुंहतोड़ जवाब दिया गया. हमारी तरफ से रुख यहा है कि सीमा पार आतंकवाद बंद होना चाहिए. हम अपने राष्ट्रीय हित में जो भी जरूरी होगा. करेंगे. इसके लिए हम हमेशा से सतर्क रहते हैं.’

PoJK के चुनाव पर भारत ने की कड़ी आलोचना 

इसके अलावा विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हाल ही में हुए PoJK के चुनाव की भी कड़ी आलोचना की. इस चुनाव को पूरी तरह से दिखावा करार दिया है. साथ ही पाकिस्तान पर लोगों के विरोध को दबाने के लिए बल प्रयोग का आरोप लगाया. 

जायसवाल ने कहा, पीओके में तथाकथित स्थानीय चुनाव पूरी तरह से दिखावा हैं. असल में वहां के लोगों का विरोध और पाकिस्तान सेना की तरफ से अंधाधुंध हत्याएं हो रही है. ऐसी खोखली कवायदें सच्चाई को छिपा नहीं सकतीं. 

रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘इस साल जून से जारी कार्रवाई में कम से कम 90 लोगों की जान गई है. पाकिस्तान के प्रशासन ने लोगों के असंतोष का जवाब गोलियों, बिजली कटौती, डराने धमकाने और दमन से किया है. अब एक खोखली चुनावी कवायद के जरिए वैधता हासिल करना चाहता है. इंटरनेशनल कम्युनिटी से इस्लामाबाद को जवाबदेह ठहराने का आग्रह भी किया.’

लश्कर के दावे पर इंटरनेशनल कम्युनिटी से भारत का आग्रह

इसके अलावा पाकिस्तान से जुड़े एक वायरल वीडियो पर कहा, जिसमें आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा ने दावा किया है  कि उसके 30 से 40 कमांडर मारे गए हैं. इन हत्याओं का आरोप संगठन ने भारत पर लगाया है. 

इस पर विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि हम सभी देशों से अपील करते हैं कि वे सीमा पार आतंकवाद और इसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कड़ा कदम उठाएं. हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वह सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करें. अपनी जमीन से चल रहे आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करें. 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *