Headlines

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों में आमने-सामने की टक्कर, 2 लोगों की मौत


सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार (25 अक्टूबर 2026) को भीषण सड़क हादसा हुआ है. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. घटना में 7 लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ से लखनऊ की ओर जा रही अर्टिगा कार में एक परिवार सवार था. वहीं,लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अचानक रॉन्ग साइड में आ गई. इससे दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें

स्विफ्ट कार में सवार दो लोगों की मौत

हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार सवार बिहार निवासी श्याम बिहारी सिंह (62) और अजय कुमार गुप्ता (40) की मौके पर ही मौत हो गई. इसी कार में सवार कन्हैया और अशोक कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. गंभीर घायलों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर किया गया.

हादसे में अर्टिगा कार सवार 5 लोग घायल

वहीं अर्टिगा कार में सवार रीता (45), उनकी बेटियां दीक्षा (18) और दीपशिखा (21), आजमगढ़ के कलदूपुर निवासी गरिमा (25) और संदीप यादव (30) भी हादसे में घायल हो गए. बताया गया कि परिवार नवंबर में होने वाली बेटे की शादी के लिए खरीदारी करने लखनऊ जा रहा था. घायलों का इलाज सीएचसी दोस्तपुर में चल रहा है.हादसे की सूचना मिलते ही दोस्तपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है.

हादसे पर क्या बोले अधिकारी?

इस घटना को लेकर सीओ कादीपुर विनय गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा दोस्तपुर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 162.7 पर बढ़ौली गांव के पास हुआ. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया गया. गंभीर हालत में दो घायलों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया.

6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *