Headlines

सूर्या की 200 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें?


सूर्या और ममिता बैजू स्टारर और वेंकी अट्लूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. दर्शकों ने इस फिल्म को पसंद किया और इसने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा कारोबार भी किया. वहीं फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फाइनली  ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर लिया है. जानते हैं इसे कहां देख सकते हैं.

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ओटीटी पर कहां देखें
‘विश्वनाथ एंड सन्स’ को जो लोग सिनेमाघरों में नहीं देख पाए वे अब इसे घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं. दरअसल ये फिल्म शुक्रवार, 11 सितंबर को यानी आज डिजिटल प्लेटफॉर पर आ गई है. बता दें कि ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान किया था और बताया कि यह फिल्म तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें:-अक्षय और सैफ की ‘हैवान’ ने जीता लोगों का दिल, बोले- हिट है ये क्राइम थ्रिलर

विश्वनाथ एंड सन्स’ स्टार कास्ट एंड क्रू
‘विश्वनाथ एंड सन्स’ को सितारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज ने प्रोड्यूस किया है. इस फ़िल्म के डायरेक्टर वेंकी अटुलरी हैं, जो ‘वाथी’ और ‘लकी भास्कर’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. फ़िल्म में सूर्या और ममिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन ने भी इसमें अहम रोल प्ले किया है.

क्या है विश्वनाथ एंड सन्स की कहानी?
यह कहानी सूर्या के किरदार संजय विश्वनाथ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक इंडस्ट्रियलिस्ट और ओलंपिक पदक विजेता हैं. अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए कि वे परिवार शुरू करें, वे अमेरिका में सरोगेसी का रास्ता चुनते हैं. उसकी ज़िदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उनके बेटे को मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ता है और संजय के पास मैडी (ममिता बैजू) से मदद मांगने के अलावा कोई चारा नहीं बचता, जो सरोगेट मदर हैं. यह शुरुआत में एक प्रैक्टिकल अरेंजमेंट होता है, लेकिन धीरे-धीरे यह एक इमोशनल रिश्ते में बदल जाता है. फिल्म उनके मुश्किल रोमांस को दिखाती है.

ये भी पढ़ें:-‘घमासान’ से ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ तक, फ्राइडे को OTT पर रिलीज हुईं 6 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *