Headlines

सोने की खरीद कैसे होगी कम? किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया ये आइडिया


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने, सोने में कम निवेश करने और किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील की है. प्रधानमंत्री मोदी की इस अपील को लेकर किसान नेता ने समर्थन जताया है. मुजफ्फरनगर पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि देश मुश्किल दौर से गुजर रहा हो तो सभी लोगों को देश के साथ खड़ा रहना चाहिए. पीएम मोदी के सोना कम खरीदने की अपील पर भी राकेश टिकैत ने एक आइडिया दिया है.

सोने में कम निवेश की अपील पर राकेश टिकैत ने कहा कि खाप पंचायतें भी सादगी की बात करती रही हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि शादियों में सोने के इस्तेमाल को सीमित करने पर भी कानून बनाया जा सकता है ताकि फिजूलखर्ची कम हो. उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बचत पर जोर देते हुए कहा कि जितनी बचत संभव हो सके, लोगों को उतनी बचत करनी चाहिए.

किसान नेता राकेश टिकैत ने जैविक खेती को लेकर कहा कि किसान संगठन लंबे समय से ऑर्गेनिक खेती की मांग उठाते आ रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि फर्टिलाइजर सब्सिडी आखिर किसानों तक सीधे क्यों नहीं पहुंच रही. टिकैत ने कहा कि किसानों को उनकी जमीन के हिसाब से सीधे सब्सिडी दी जानी चाहिए ताकि जैविक खेती को बढ़ावा मिल सके.

उन्होंने कहा कि देश में ऑर्गेनिक उत्पादों के लिए अलग मार्केट तैयार होना चाहिए. बड़े शहरों और मॉल में किसानों को सस्ती दरों पर दुकानें उपलब्ध कराई जाएं, जहां सीधे ऑर्गेनिक उत्पाद बेचे जा सकें. साथ ही ऑर्गेनिक उत्पादों की मॉनिटरिंग और जांच भी जरूरी है ताकि मिलावट पर रोक लग सके.

‘PM के खिलाफ इस भाषा से सहमत नहीं लेकिन…’ अजेंद्र के बयान का विरोध कर अखिलेश ने BJP नेताओं को घेरा

पेट्रोल-डीजल की बचत को लेकर बीकेयू नेता टिकैत ने कहा कि सरकार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करना होगा. उन्होंने कहा कि कई लोकल ट्रेनें बंद कर दी गई हैं, जिससे लोग मजबूरी में निजी वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर लोकल ट्रेन सेवाएं बढ़ाई जाएं तो ईंधन की काफी बचत हो सकती है. 

‘कोई जाहिल है तो उसे हम…’, विनेश फोगाट के बयान पर बृज भूषण सिंह के बेटे का पलटवार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *