Headlines

‘स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं’, टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये


एक्ट्रेस रुपाली गांगुली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. वो टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्हें शो ‘अनुपमा’ के लिए जाना जाता है. इस शो में वो हाउसवाइफ के रोल में नजर आईं. इस शो ने उन्हें बहुत नेम-फेम दिया. रुपाली सालों से इस शो का हिस्सा बनी हैं. हाल ही में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि कोई भी एक्टर टीवी इंडस्ट्री में प्रताड़ित नहीं हो रहा है. 

रुपाली गांगुली ने टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर बात की. फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री इवेंट में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘छोटा मुंह बड़ी बात होगी. तकनीकी तो काफी कुछ आ चुकी हैं. जैसे पहले हम 16-18 घंटे की शिफ्ट करते थे. लेकिन अब 12 घंटे की शिफ्ट होती है. हमारे यहां 12 घंटे ही काम किया जाता है. और उससे ऊपर काम होता है तो सभी को एक्स्ट्रा पेमेंट मिलती है. तो ऐसा नहीं है कि हम टीवी एक्टर्स प्रताड़ित हैं. हम काम करे जा रहे हैं.’

प्रोड्यूसर को तंग मत करिए- रुपाली गांगुली

आगे रुपाली ने कहा, ‘कोई आपको सर पर बंदूक रखकर काम नहीं करवा रहा है. आप खुद साइन करते हैं कॉन्ट्रैक्ट. आपको काम चाहिए होता है तब आप साइन करते हैं, बाद में जब स्टारडम मिलता है तब प्रोड्यूसर को तंग करते हैं. वो मत कीजिए. शिद्दत और ईमानदारी से काम कीजिए. पहले दिन जैसे आप काम कर रहे थे वैसे ही काम कीजिए.  तो काम आपको आगे लेकर जाएगा.’

ये भी पढ़ें- मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से बाहर निकाले गए राजपाल यादव, हुई बेइज्जती?

अनुपमा को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये

इसके अलावा रुपाली ने शो अनुपमा को लेकर कहा, ‘मैं 80 साल की उम्र में भी अनुपमा का रोल निभाना चाहूंगी. मैं चाहती हूं कि अनुपमा हमेशा चलता रहे. मुझे गर्व है कि मैं एक टीवी एक्टर हूं. हमें पहले नीची नजरों से देखा जाता था. लेकिन अब हमारे काम की तारीफ होती है. टीवी में बदलाव हुआ है. टीवी की कई कहानियां ऐसी हैं जो मायने रखती हैं.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *