Headlines

स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल


कभी-कभी सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किसी बड़े कारनामे की जरूरत नहीं होती. एक मासूम सी मुस्कान, बच्चों वाला कोई खेल और उसमें हारता हुआ कोई बड़ा शख्स ही काफी होता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची और आर्मी की यूनिफार्म पहने जवान के बीच स्टोन-पेपर-सिजर का मुकाबला देखने को मिलता है. मजेदार बात यह है कि मुकाबले में बच्ची एक-दो बार नहीं, बल्कि बार-बार जवान को हराती हुई नजर आती है.

वीडियो में एक टेबल के सामने जवान बैठा दिखाई देता है, जबकि उसके सामने छोटी बच्ची खड़ी होकर बड़ी ही प्यारी सी स्माइल के साथ खेल रही है. आसपास जवान के एक साथी और दूसरे बच्चे भी मौजूद होते हैं, जो इस दिलचस्प मुकाबले को देख रहे होते हैं. जैसे ही खेल शुरू होता है, दोनों हाथों के इशारे से रॉक, पेपर और सिजर चुनते हैं. लेकिन हर राउंड के बाद बाजी बच्ची के हाथ में जाती दिखाई देती है.

हारने के बाद खेला दूसरा राउंड

सबसे मजेदार नजारा तब बनता है, जब जवान लगातार हारने के बावजूद दोबारा मुकाबला खेलने के लिए तैयार हो जाता है. बच्ची के चेहरे पर जीत की खुशी साफ नजर आती है क्योंकि उसे उसके लिए कैंडी दी जाती है. वहीं जवान भी इस हार को बेहद मजाकिया अंदाज में लेता दिखाई देता है. ऐसा लगता है जैसे जवान बच्ची को हराने की पूरी कोशिश कर रहा हो, लेकिन छोटी खिलाड़ी हर बार उसकी चाल पर भारी पड़ रही है. यही वजह है कि इस छोटे से मुकाबले ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

इशारों से खेला जाता है गेम

दरअसल, रॉक-पेपर-सिजर यानी स्टोन-पेपर-सिजर एक ऐसा खेल है, जिसे खेलने के लिए न किसी बड़े मैदान की जरूरत होती है और न ही किसी खास सामान की. सिर्फ हाथ के तीन इशारे स्टोन, पेपर और सिजर काफी होते हैं. शायद यही इसकी सबसे खास बात है कि बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे आसानी से खेल सकता है. इस वायरल वीडियो में भी खेल से ज्यादा लोगों को जवान और बच्ची की बॉन्डिंग पसंद आ रही है. वीडियो में बच्ची का कॉन्फिडेंस भी देखने लायक है. वह बिना किसी झिझक के जवान के सामने डटी रहती है और जीत हासिल करने के बाद उसकी खुशी देखने लायक होती है.

यह भी पढ़ें: चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका

बार-बार जीतने पर ली कैंडी

पहली बार जीतने पर शख्स बच्ची को कैंडी दे देता है, लेकिन दूसरी बार जीतने पर आर्मी जवान के कैंडी देने से पहले ही बच्ची अपना इनाम खुद ले लेती है. इसके बाद लगातार जीतने पर बच्ची कैंडी अपने पास रखती जाती है.  जब कई कोशिशों के बाद भी शख्स बच्ची को हरा नहीं पाता, तब यह देख सामने बैठा दूसरा आर्मी वाला बच्ची को पहले ही सारी कैंडी दे देता है. यह देखने में इतना मजेदार लगता है कि जैसे बच्ची यदि आगे भी और राउंड खेलती है, तो वह आसानी से जीत जाएगी.

यूजर्स कर रहे रिएक्ट

वीडियो देखकर यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी को बच्ची की लगातार जीत मजेदार लग रही है तो कोई जवान की हार पर हैरान हो रहा है. हालांकि इस पूरे वीडियो की सबसे प्यारी बात यही है कि कभी-कभी हारकर भी जीत जैसा मजा आता है. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि बच्ची बहुत ही समझदार है. किसी एक यूजर ने मजेदार कमेंट कर कहा कि बच्ची ने अपने दोस्तों की तरफ से भी जीत हासिल कर ली है.

यह भी पढ़ें: गलती गूगल मैप की थी… संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *