टॉम हॉलैंड और जेंडया स्टारर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को लेकर भारतीय दर्शकों की एक्साइमेंट पीक पर फिलहाल मार्वल की इस नई फिल्म को भारत में एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. जिसके देखते हुए लग रहा है कि ये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग कर सकती है.चलिए यहां जानते हैं ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन कर लिया है?
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की कैसी है एडवांस बुकिंग
डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ दुनिया भर में 31 जुलाई, 2026 को और भारत में 30 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एडवांस बुकिंग के आंकड़े जबरदस्त हैं जो साफ बताते हैं कि दर्शक टॉम हॉलैंड को ‘फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो’ के तौर पर वापसी करते देखने के लिए बेताब हैं हालांकि, फ़िल्म के रिलीज़ होने के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर असली परीक्षा होगी, लेकिन प्री सेल के आंकड़े एक अच्छी तस्वीर पेश कर रहे हैं.
- सैकनिल्क के मुताबिक ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने बुक माई शो पर पहले ही 8 लाख से ज्यादा टिकट बेच लिए हैं, जिससे यह 2023 के बाद से सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाली हॉलीवुड प्री-सेल फिल्म बन गई है.
- इस फि ने पूरे भारत में एडवांस बुकिंग से 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है, जो रिलीज़ से पहले इसकी जबरदस्त डिमांड को दिखाता है.
- इस फिल्म ने नेशनल सिनेमा चेन में एक लाख टिकटों की बिक्री का आंकड़ा भी पार कर लिया है, जिससे यह हाल के सालों में हॉलीवुड की सबसे मज़बूत एडवांस बुकिंग वाली फिंल्मों में से एक बन गई है.
टॉम हॉलैंड की फ़िल्म ने डेडपूल की प्री-सेल्स को दी मात
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की एडवांस बुकिंग में ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल इसने डेडपूर एंड वूलवरिन की प्री-सेल्स को पीछे छोड़ दिया है, जिससे यह 2023 के बाद से सबसे ज़्यादा प्री-सेल वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है.
ये भी पढ़ें:-Monday Box Office: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘जना नायकन’, जानें- ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ का कलेक्शन
भारत में कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’?
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फ़िल्म भारत में अब तक की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग में से एक बनने की कोशिश में हैं. अगर यही रफ़्तार बनी रही, तो ओपनिंग वीकेंड में इसके 50-80 करोड़ रुपये की कमाई करने की उम्मीद है.
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के बारे में
डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और मार्क रफ़ालो के साथ पीटर पार्कर की भूमिका में नजर आएंगे. इसकी कहानी ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ की घटनाओं के बाद पीटर की नई शुरुआत और साथ ही शक्तिशाली नए खतरों का सामना करने के सफर को दिखाती है. ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारत में 30 जुलाई, 2026 को रिलीज़ होने वाली है.
ये भी पढ़ें-‘ड्रैगन’ की शूटिंग के दौरान Jr NTR के कंधे में लगी चोट, डॉक्टर्स ने दो महीने रेस्ट की दी सलाह
