Headlines

स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?


कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर निशु आजाद नाम की लड़की के पिता पर हुए हमले का मामला फिर से सुर्खियों में आया है. निशु आजाद ने इसे लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मदद मांगी. कांग्रेस ने सांसद राहुल गांधी ने उनके पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए कहा कि वह निशु के साथ हैं और वह तब तक नहीं रुकेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता. ये मुद्दा तब फिर से गरमा गया जब इस मामले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में कबूल खुलेआम और हंसते हुए इस अपराध को कबूल किया.

निशु आजाद ने राहुल गांधी ने मांगी मदद

सोशल मीडिया पर वायरल पॉडकास्ट क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज ने यह दावा किया कि उसने ही निशु के पिता संजय कुमार का सिर फोड़ा था और राजनीतिक रसूख के चलते वह बिना किसी बड़ी कानूनी कार्रवाई के बच निकला. इसे लेकर निशु आजाद ने वीडियो पोस्ट कर कहा, ‘वायरल वीडियो में उसने खुद कबूल किया उसी ने मेरे पापा का सर फोड़ा था. हमने इस घटना के समय ही उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाया था, लेकिन पुलिस कुछ कर ही नहीं रही है. दिल्ली पुलिस से हमारा विश्वास उठ चुका है. अब मुझे उम्मीद सिर्फ राहुल गांधी से हैं. प्लीज आप मुझे न्याय दिलाइए.’

निशु आजाद को मिला राहुल गांधी का साथ

इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, ‘निशु, घबराने की जरूरत नहीं है. मैं तुम्हारे साथ हूं. साफ है कि तुम्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि तुम अपने समुदाय और छात्रों के हक की आवाज उठाती हो. अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक तरफ छात्रों के साथ अमानवीय बर्बरता करती है. दूसरी तरफ एक दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने वाला अपराधी खुलेआम घूम रहा है. पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ऐसे अपराधी को आपका और आपकी पार्टी के लोगों का संरक्षण क्यों है? अब भी कार्रवाई होगी या किसी को बचाते रहेंगे? निशु, तुम्हारी लड़ाई अकेली नहीं है. हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता. जय भीम. जय संविधान.’

पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस का बयान

इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्होंने आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज और सूरज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी और जल्दी ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी. डीसीपी नई दिल्ली ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ’23 जून 2026 को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई हाथापाई में गाजियाबाद के रहने वाले संजय कुमार के सिर में चोट लग गई थी. यह चोट एक आरोपी के हाथ में पहने कड़े से लगी थी. RML अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि चोट मामूली है. यह चोट कड़े से लगी थी, किसी हथियार से नहीं. सिर में क्रैक की खबरें पूरी तरह से अफवाह और बेबुनियाद हैं, जिसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट भी करती है.’

पुलिस ने बताया, ‘संजय कुमार के बयान के आधार पर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज कर लिया गया. मौके से सूरज कुमार और स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया गया. उन्हें कानूनी नोटिस देकर पूछताछ की जा चुकी है और जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी. इस मामले में किसी भी तरह के बाहरी दबाव या हस्तक्षेप के आरोप बिल्कुल गलत और निराधार हैं. पूरी कार्रवाई कानून और नियमों के तहत निष्पक्ष रूप से की गई है.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *