Headlines

‘हमें गोली लगी है, जल्दी आओ…’: कुलगाम में CRPF पर हुए आंतकी हमले का वीडियो आया सामने


जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले का एक खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि मीर बाजार स्थित बंद दुकानों के बाहर फुटपाथ पर CRPF के जवान बैठे हुए थे. दोपहर करीब 2:06 बजे अचानक गोलियां चलने लगीं. गोलियां जवान के पास जमीन पर आकर लगीं, जिससे वहां धूल उड़ने लगी. खुद पर अचानक हुए इस हमले के तुरंत बाद जवान अपनी जान बचाते हुए कवर लेने के लिए भागता है और कुछ ही देर में अपना हथियार लेकर वापस आकर देखने लगा कि गोलियां कहां से चल रही हैं.

सीसीटीवी फुटेज में करीब 5 मिनट तक गोलियों की आवाजें, एक-दूसरे को अलर्ट करते जवानों की आवाजें और अफरा-तफरी का माहौल साफ सुना जा सकता है. दोपहर करीब 2:07 बजे फुल कॉम्बैट गियर में एक और जवान दुकानों की छत पर चढ़ता हुआ दिखाई देता है, जबकि कैमरे से दूर एक घायल जवान जोर से चिल्लाता है, ‘हमें गोली लगी है, जल्दी आओ.’ पूरे वीडियो में करीब 25 से 30 राउंड फायरिंग रिकॉर्ड हुई है. हालांकि, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये सारी गोलियां आतंकियों ने चलाई थीं या कुछ गोलियां जवानों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई की भी थीं.

एक जवान की हालत गंभीर

इस हमले में तीन जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत घटनास्थल से करीब 22 किलोमीटर दूर अनंतनाग के अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में से एक जवान के पेट में गोली लगी है और उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है, जबकि दो अन्य जवानों के हाथ और पैर में चोट आई है. 

फायरिंग करने के तुरंत बाद हमलावर अपनी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर एक बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. आतंकियों को ट्रैक करने और उनकी पहचान करने के लिए जांच एजेंसियां आसपास की दुकानों और इमारतों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *