Headlines

‘हम नहीं सुधरेंगे’ दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे पर बने नए टॉयलेट की हुई दयनीय हालत, वीडियो वायरल


दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को देश के सबसे शानदार हाईवे प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है. करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए इस एक्सप्रेसवे से लोगों को तेज और आरामदायक सफर देने का दावा किया गया था. लेकिन अब इसी एक्सप्रेसवे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. वायरल वीडियो में नए बने पब्लिक वॉशरूम की हालत देखकर लोग भड़क उठे हैं. कहीं टॉयलेट सीट टूटी पड़ी है तो कहीं फ्लश गायब है. वीडियो बनाने वाली महिला का कहना है कि सरकार सुविधाएं तो दे रही है लेकिन लोग ही उन्हें बर्बाद करने में लगे हैं. अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई है.

नए एक्सप्रेसवे के वॉशरूम की हालत देख लोग हुए हैरान

दरअसल, इंस्टाग्राम अकाउंट @veggiewanderhome से शेयर किए गए वीडियो में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बने पब्लिक वॉशरूम की हालत दिखाई गई है. वीडियो में कई जगह टॉयलेट सीट टूटी हुई नजर आती है जबकि कुछ जगहों पर फ्लश सिस्टम भी गायब दिखता है. महिला वीडियो में गुस्सा जाहिर करते हुए कहती है कि लोग सुविधाओं का इस्तेमाल कम और दुरुपयोग ज्यादा करते हैं. चूंकि एक्सप्रेसवे हाल ही में शुरू हुआ है इसलिए लोग यह देखकर ज्यादा हैरान हैं कि इतनी जल्दी सुविधाओं का यह हाल कैसे हो गया.

सरकार नहीं, लोगों की सोच पर उठे सवाल

वीडियो में महिला ने कहा कि हर बार सरकार को दोष देना सही नहीं है क्योंकि अगर जनता खुद सार्वजनिक सुविधाओं का ध्यान नहीं रखेगी तो हालात ऐसे ही होंगे. उनका कहना था कि असली समस्या इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी नहीं बल्कि लोगों में सिविक सेंस की कमी है. वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों ने भी इसी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी. कई यूजर्स ने कहा कि भारत में लोग फ्री सुविधाओं की कद्र नहीं करते और उन्हें खराब कर देते हैं. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही साफ-सफाई और सार्वजनिक संपत्ति की अहमियत सिखाने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर आई तीखी प्रतिक्रियाएं

वीडियो पर हजारों लोग कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “फ्री टॉयलेट बंद कर दो, पेड सिस्टम ही सही जवाब है.” दूसरे यूजर ने कहा, “हम अच्छी सुविधाओं के लायक नहीं हैं क्योंकि हम खुद उनका सम्मान नहीं करते.” एक महिला यूजर ने लिखा, “महिलाओं के लिए साफ पब्लिक वॉशरूम मिलना वैसे ही मुश्किल होता है और लोग हालात और खराब कर देते हैं.” वहीं कुछ लोगों ने भारत की तुलना दूसरे देशों से करते हुए कहा कि सिविक सेंस के मामले में भारत अभी काफी पीछे है. कुछ यूजर्स ने तो यह तक कह दिया कि सार्वजनिक सुविधाओं को बचाने के लिए सख्त नियम और सिक्योरिटी जरूरी है. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस मुद्दे पर जमकर बहस कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 0.39 सेकेंड में छोटे बच्चे ने सॉल्व किया Rubik’s Cube, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *